Web Vishesh
Indo Pak Cricket Series 2007 Indo Pak Cricket Series 2007 जयपुर. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और गृह मंत्री शिवराज पा़टिल ताजा स्थिती का मुआयना करने के लिए जयपुर पहुंच चुके है। सोनिया गांधी जयपुर में तमाम इलाकों का दौरा कर रही है जहां आतंकवादियों ने हमला किया है। सोनिया गांधी ने आतंकी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। सोनिया हमले में घायल लोगों की देखने के लिए सेवाईमान सिंह अस्पताल का दौरा किया । वहीं शिवराज पाटिल ने कहा कि हमले में शामिल आतंकवादियों को किसी भी हालत में बक्था नहीं जाएगा। इसके पहले पाटिल ने कहा कि वे जयपुर की ताजा गतिविधियों की जानकारी के लिए गृह मंत्रालय के अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं।
पाटिल राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भी संपर्क में है उन्होंने राजे को आश्वासन दिया है कि केन्द्र सरकार मौजूदा आपदा से निबटने के लिए उनकी हरमुमकिन मदद करेगी।
पाटिल ने राजस्थान की जनता की तारीफ करते हुए कहा कि जनता ने आतंकवादियों की मंशा को कामयाब नहीं होने दिया और संकट का सामना सूझबूझ से किया।