HomeWeb VisheshIndia tour of Australia 07-08 India tour of Australia 07-08

मैथ्यू हेडेन का शानदार शतक

मेलबोर्न.भारत और ऑस्टेलिया के बीच मेलबोर्न में खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में बल्ले और गेंद के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिल रहा है। आज के मैच की सबसे बड़ी विशेषता हेडेन के बल्ले से निकले शानदार शतक की रही है वे110 रन बनाकर अभी भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बने हुए है। आज के शतक के साथ उनके शतकों की संख्या 28 हो गई है। अपने 100 रन में उन्होंने 9 शानदार चौके लगाए है। हेडेन और फील जैक्स के बीच हुई 135 रन की शानदार साझेदारी के कारण ही ऑस्ट्रेलिया अभी अच्छी स्थिति में है । हांलाकि भारतीय गेंदबाजों ने देर से लय में आने के बाद ऑस्टेलियाई बल्लेबाजी पर 3 विकेट लेने के बाद लगाम लगाने की कोशिश की है। जहीर खान और अनिल कुंबले ने ऑस्टेलियाई रिकी पॉन्टिंग के बाद माइक हुसे को आउट कर ऑस्टेलियाई खेमें में खलबली मचाई । इससे पहले कुंबले ने फील जैक्स ६६ को धोनी के हाथों स्टंपिग कराकर आस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया था।

ताजा समाचार मिलने तक ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरूआत करने के बाद 58 ओवर में 3 विकेट के नुकसान के बाद 219रन बना लिए है। मैथ्यू हेडेन 127 रन बनाकर और स्टुअर्ट क्लार्क 17 खेल रहें है। भारत के विरुद्ध चार टेस्ट मैंचों के सीरीज के पहले मैंच में आस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने दो स्पिनर्स को खिलाने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरूआत फिल जैक्स और मैथ्यू हैडन ने की है। वीरेंद्र सहवाग को पहले टेस्ट मैच में आराम दिया गया है।

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम इस तरह है-
रिकी पॉन्टिंग( कैप्टन), एडम गिलक्रिस्ट (वाइस कैप्टन), स्टुअर्ट क्लार्क, माइकल क्लार्क, मैथ्यू हेडन, ब्रैड हॉग, माइकल हसी, फिल जैक्स, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली, एंड्रयू साइमंड्स।

भारतीय टीम- अनिल कुंबले (कप्तान), राहुल द्रविड़, वसीम जाफर, सचिन तेंडुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, जहीर खान, रुद्र प्रताप सिंह।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

[an error occurred while processing this directive]