HomeWeb VisheshIndia tour of Australia 07-08 India tour of Australia 07-08

सौरव गांगुली 43 रन बनाकर आउट

मेलबोर्न.भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबोर्न में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने ताजा समाचार मिलने तक 60.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बना लिए है । भारतीय कप्तान अनिल कुंबले २२ रन बनाकर तथा हरभजन सिंह 1 रन बनाकर खेल रहे है। अपने टेस्ट जीवन का सौवां मैच खेल रहे बंगाल टाइगर सौरव गांगुली ४३ बनाकर हॉग की गेंद पर बोल्ड हो गए है उन्होंने मात्र 1 चौका और एक छक्का लगाते हुए भारत को दबाव से भाहर निकालने का भरपूर प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके।इस तरह से भारत अब पूरी तरह से दबाव में आ गया है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 343 रन बनाकर आउट हो गई ।ऑस्टेलियाई पारी का अंत जहीर खान ने एस आर कर्लाक का विकेट लेते हुए किया ।

ऑस्टेलिया के 243 रन के जबाव में भारतीय पारी की शुरूआत अच्छी नहीं रही और भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर 4 और राहुल द्रविड़ 5 रन बनाकर आउट हो गए । लक्ष्मण भी 26 रन की पारी खेलने के बाद ब्रेट ली की गेंद पर रिकी पॉंटिग के हाथों कैच आउट हो गए । भारत की तरफ से एकमात्र सचिन तेंदुलकर ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का जोरदार अंदाज में सामना करते हुए 62 रन बनाए । लेकिन वे दुर्भाग्य तरीके से क्र्लाक की गेंद पर आउट हो गए, गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेट में जा लगी । और इसके बाद एक के बाद एक युवराज और धोनी बिना कोई रन बनाए आउट हो गए जिससे भारतीय बल्लेबाजी की कमर ही टूट गई ।



संबंधित खबरें
* हेडेन और कुंबले के नाम रहा पहला दिन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

[an error occurred while processing this directive]