HomeWeb VisheshIndia tour of Australia 07-08 India tour of Australia 07-08

दो दिन 499 रन, मुश्किल है मगर..

मेलबर्न. टेस्ट श्रंखला के पहले मैच में तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 499 रनों का लक्ष्य रखा। लंच के बाद बड़ी भारत ने लगातार सफलताएं दर्ज कीं लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने बड़े स्कोर की तरफ कदम बढ़ा लिए।

हरभजन ने गिलक्रिस्ट को आरपी के हाथों कैच आउट कराते हुए अपना तीसरा विकेट लिया। इससे पहले जहीर खान ने अर्धशतक के नजदीक पहुंचे साइमंड्स को आउट किया और कुछ देर बाद कुंबले ने क्लार्क को विकेट के पीछे कैच आउट करा दिया।

मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 32 रनों से आगे खेलना शुरू किया और पहली पारी में शतक ठोक चुके हैडन इस बार अर्धशतक से चूक गए। 47 रनों के निजी स्कोर पर हरभजन सिंह ने उन्हें पैवलियन लौटाया। जैक्स ने 57, हसी ने 36 रन बनाए जबकि ऑसी कप्तान रिकी पोंटिंग इस पारी में भी नहीं चले और 3 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

ब्रैड हॉग 35 रन बनाकर नाबाद रहे और ब्रेट ली ने 11 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 351 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी। भारत ने तीसरे दिन कुछ देर के लिए बल्लेबाजी की और छह रन जोड़ लिए।

दो दिनों का खेल बाकी है और एक तरफ भारत को 499 रन बनाना है तो दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट हासिल करने हैं। भारत के लिए मुश्किल तो है लेकिन विकेट पर गौर करने के बाद भारत की जीत की संभावना भी है क्योंकि शुरुआती दो दिनों में 10-10 विकेट गिराए गए जबकि तीसरे दिन सात ही विकेट गिरे। पिच बल्लेबाजी के हक में रही तो भारत जीत से श्रंखला की शुरुआत कर सकता है।

संबंधित खबरें
* भारतीय पारी 196 पर सिमटी
* हेडेन और कुंबले के नाम रहा पहला दिन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

[an error occurred while processing this directive]