HomeWeb VisheshIndia tour of Australia 07-08 India tour of Australia 07-08

मेलबर्न टेस्ट : भारत 337 रनों से हारा

मेलबर्न.Ausऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहला टेस्ट क्रिकेट मैच 337 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 499 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाए और पूरी टीम दूसरी पारी में मात्र 161 रनों पर लुढक गई। भारत की ओर से वीवीएस लक्ष्मण ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। आस्ट्रेलिया के लिए मिशेल जॉनसन ने तीन विकेट लिए जबकि ब्रेट ली व ब्रैड हॉग ने दो-दो विकेट चटकाए।

भारत ने आज तीसरे दिन के अपने स्कोर बिना विकेट गंवाए 6 रन से आगे खेलना शुरू किया। पहली पारी की तरह एक बार फिर जाफर-द्रविड़ की सलामी जोड़ी ने विपक्षी आक्रमण को खुद पर हावी होने का मौका दिया। आक्रामक शॉट तो दूर ये दोनों एक-एक के लिए संघर्षरत दिखे। आखिरकार यह उबाऊ साझेदारी जाफर के आउट होने के साथ टूटी। वह ब्रेट ली की एक आउटस्विंगर पर बल्ला अड़ा बैठे और विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। पहली पारी में 66 गेंद खेलकर 5 रन बनाने वाले द्रविड़ ने इस बार 114 गेंदों में 16 रन बनाए। उन्हे पार्ट टाइम गेंदबाज एंड्रयू सायमंड्स ने लंच के ठीक पहले एलबीडब्ल्यू आउट किया।

लंच के बाद के खेल में सचिन आक्रामक मूड में नजर आए लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं खींच सके। उन्हे 15 रन के निजी स्कोर पर ली ने गिलक्रिस्ट के हाथों कैच करवाकर पवेलियन वापस भेजा। इसके बाद लक्ष्मण ने गांगुली के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन उन्हे इसमें खास कामयाबी नहीं मिली। वह 42 रन के निजी स्कोर पर स्टुअर्ट क्लार्क की गेंद पर माइकल क्लार्क को कैच थमा बैठे। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके जमाए। पहली पारी में शून्य के स्कोर पर आउट होने वाले युवराज सिंह फिर अच्छी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह सिर्फ पांच रन बनाकर स्पिनर ब्रैड हॉग की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

चायकाल तक भारत ने पांच विकेट खोकर 134 रन बनाए थे। इसके बाद के खेल की शुरुआत में ही महेद्र सिंह धोनी मिशेल जॉनसन की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। कप्तान अनिल कुंबले भी जॉनसन का शिकार बने। हरभजन भी गांगुली का ज्यादा देर साथ नहीं निभा सके और ब्रैड हॉग के अगले ही ओवर में रन आउट हो गए। इसी ओवर में गांगुली भी एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन चलते बने।भारत का आखिरी विकेट आर पी सिंह के रूप में गिरा। उन्हे मिशेल जॉनसन ने बोल्ड किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

[an error occurred while processing this directive]