HomeWeb VisheshIndia tour of Australia 07-08 India tour of Australia 07-08

पहला दिन आरपी और साइमंड्स के नाम

सिडनी. RPभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रंखला के दूसरे मैच का पहला दिन भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह और ऑसी बल्लेबाज एंड्रयू साइमंड्स के नाम रहा। ऑसी टीम ने आज 7 विकेट खोकर 376 रन बना लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के छह बल्लेबाजों के पैवेलियन लौटने के बाद साइमंड्स ने धुआधार बल्लेबाजी करते हुए 128 गेंदों पर शतक ठोक डाला और पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद वे 137 रनों पर नाबाद थे। 134 रनों पर छह विकेट खो चुकी ऑसी टीम को सहारा दिया साइमंड्स और हॉग की साझेदारी ने जिसे कुंबले ने तोड़ा और हॉग को द्रविड़ के हाथों कैच आउट करा दिया।

लीडिंग गेंदबाज जहीर खान के चोटिल होने के कारण टीम में शामिल किए गए आरपी ने अपनी काबलियत को पूरी तरह साबित कर दिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर जैक्स को जीरो पर आरपी सिंह ने पैवेलियन भेजा और उसके बाद तो आरपी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए हैडन, हसी और गिलक्रिस्ट को अपना शिकार बनाया। पोंटिंग और क्लार्क का विकेट हरभजन सिंह ने झटका।

सलामी बल्लेबाजों के नाकाम होने के बाद ऑसी कप्तान रिकी पोंटिंग ने पारी संभाली और अर्धशतक बनाया और हसी ने 41 रन बनाकर उनका साथ दिया लेकिन दोनों के आउट होते ही ऑसी टीम पर संकट दिखने लगा था। फिर छह विकेट गिरने के बाद एंड्रयू साइमंड्स और ब्रैड हॉग ने पारी को मजबूती दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

[an error occurred while processing this directive]