Web Vishesh
India tour of Australia 07-08 India tour of Australia 07-08 खेल डेस्क.मेलबोर्न के समान सिडनी क्रिकेट टेस्ट में भी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने रिकी पोंटिंग की चुनौती को उखाड़ते हुए उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। वे अब तक पोंटिंग को टेस्ट में सात बार आउट कर चुके हैं। भज्जी ने पोंटिंग को दो बार टेस्ट की दोनों पारियों (कोलकाता, चेन्नई टेस्ट 2000/0१) में आउट करने का कमाल कर चुके हैं।
सिडनी टेस्ट से पहले रिकी पोंटिंग ने विश्वास के साथ कहा था कि देखता हूं सिडनी में वह मुझे कैसे आउट करता है। वैसे पोंटिंग को सर्वाधिक आठ बार इंग्लैंड के डेरेल गॉफ ने आउट किया है। भज्जी का कहना है कि वे गॉफ का कीर्तिमान तोड़ने की पूरी-पूरी कोशिश करेंगे।
सातवीं बार आउट :
हरभजन उर्फ भज्जी ने 29.5 वें ओवर में पोंटिंग को ऑफ व मिडिल स्टंप में गेंद की जिसे खेलने के प्रयास में पोंटिंग एलबीडब्ल्यू हो गए।
छठी बार आउट :
मेलबोर्न में खेले गए पहले टेस्ट (2007) में जब पोंटिंग 3 रन बनाए थे तब भज्जी की गेंद पर राहुल द्रविड़ ने उन्हें कैच किया था।
पांचवी/चौथी बार आउट :
चेन्नई में 2000/01 में खेले गए तीसरे टेस्ट में भज्जी ने पोंटिंग को दोनों पारियों में आउट किया। पोंटिंग ने जब खाता भी नहीं खोला था तब समीर दीघे ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। इसके बाद राहुल द्रविड़ ने कैच लेकर उन्हें पैवेलियन लौटाया। वे सिर्फ 1 रन ही बना सके थे।
तीसरी व दूसरी बार आउट :
कोलकाता में 2000/01 में पोंटिंग खाता भी नहीं खोल पाए थे कि एसएस दास ने उन्हें भज्जी की गेंद पर कैच कर लिया। इसी टेस्ट में इससे पहले पहली पारी में भज्जी ने 6 रन पर उन्हें एलबीडब्ल्यू किया था।
पहली बार आउट :
2000/01 में मुंबई में खेले गए पहली पारी में हरभजन सिंह की गेंद पर एसएस दास ने पोंटिंग (0) को कैच किया था।
भज्जी के खिलाफ पोंटिंग संक्षेप में
शून्य पर आउट 3 बार
कैच आउट 4 बार
एलबीडब्ल्यू 2 बार
स्टंप आउट 1 बार
अर्धशतक के बाद आउट 1 बार
अर्धशतक के पहले आउट 6 बार