HomeWeb VisheshIndia tour of Australia 07-08 India tour of Australia 07-08

सिडनी टेस्ट : लक्ष्मण की आकर्षक पारी

सिडनी. Laxmanवीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ने लगभग पौने दो सौ रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को बेहतर शुरुआत दी और लक्ष्मण शतक पूरा करने के बाद जॉनसन के शिकार हो गए जबकि द्रविड़ अर्धशतक पूरा करते ही हॉग की गेंद पर कैच आउट हुए।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच श्रंखला के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने तीन विकेट खोकर 216 रन बनाए। क्रीज पर डटे सचिन तेंदुलकर 9 और सौरव गांगुली 21 रन बना चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के 463 रनों के जवाब में टी टाइम तक एक विकेट खोकर 101 रन बनाने के बाद टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के शानदार शतक ठोकने के बाद द्रविड़ ने अर्धशतक पूरा किया।

लक्ष्मण ने 128 गेंदों पर चौका मारकर अपना शतक पूरा किया। चाय के बाद भी लक्ष्मण ने आक्रामक रुख जारी रखा लेकिन राहुल द्रविड़ इस मैच में भी धीमी बल्लेबाजी करते दिखाई दिए हालांकि चाय के बाद उन्होंने थोड़ी ही तेजी दिखाई। द्रविड़ ने डेढ़ सौ से ज्यादा गेंदें खेलकर नौ चौकों के साथ अर्धशतक पूरा किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर वसीम जाफर कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 3 रनों के निजी स्कोर पर ब्रेट ली शिकार हो गए।

खराब मौसम की चेतावनी :
दूसरे टेस्ट मैच के आगामी दो दिनों के लिए मौसम खराब रहने की भविष्यवाणी की गई है और कहा गया है कि बारिश के कारण मैच मंे व्यवधान पैदा हो सकता है। अगर यह मैच ड्ऱॉ होता है या भारत जीत जाती है तो रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑसी टीम द्वारा लगातार टेस्ट मैच जीतने का नया रिकॉर्ड नहीं बन पाएगा। फिलहाल 16 मैच लगातार जीत चुकी टीम स्टीव वॉ की कप्तानी के समय के रिकॉर्ड की बराबरी पर है।

40 गेंदों के बाद :
18 के स्कोर पर पहुंचने के बाद राहुल द्रविड़ ने 40 गेंदें खेलने के बाद एक रन बनाकर अपना स्कोर 19 पर पहुंचाया। इस एक रन के लिए स्टेडियम में दर्शकों ने ताली बजाकर माहौल को कुछ हल्का किया और राहुल ने भी मुस्कराकर ताली का जवाब दिया।

संबंधित खबरें
* ऑस्ट्रेलिया ४६३ रन, बकनर की एक और भूल





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

[an error occurred while processing this directive]