HomeWeb VisheshIndia tour of Australia 07-08 India tour of Australia 07-08

भारत का पहला विकेट गिरा,जीत के लिए 333 का लक्ष्य

सिडनी.भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच कोई भी टीम जीतने की स्थिति में है। एक तरफ भारत को 333 रनों का लक्ष्य हासिल करना है और दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया भारत का १ विकेट वसीम जाफर के रूप गिरा चुका है और उसे लगातार १६वीं जीत दर्ज करने के लिए भारत के 9 खिलाड़ियों को पवैलियन का रास्ता दिखाना होगा। इस वक्त भारत १ विकेट खोकर थोड़ी सी कमजोर स्थिति में है और अब सारा दवाव भारतीय बल्लेबाजी की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ 4* और वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण 2* पर है ।

भारत ने ताजा समाचार मिलने तक 2.0 ओवर में 1 विकेट खोकर 6 रन बना लिए थे। अगर ये दोनों बल्लेबाज बेहतर बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते है तो भारत ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात देने सपना साकार कर सकता है।

इससे पहले आज सुबह ऑस्ट्रेलिया ने 401 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर भारत के सामने जीतने के लिए 333 रनों का लक्ष्य दिया । माइक हुसी ने नाबाद रहते हुए शानदार 145 रन का स्कोर किया । सायमंडस ने भी 60 रनों का स्कोर मात्र 100 गेंदो पर किया वे आरपी सिंह की गेंद पर विकेट कीपर महैन्द्र सिंह धोनी के हाथों आउट हुए । भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले ने दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया के 4बल्लेबाजों को आउट करने में सफलता प्राप्त की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

[an error occurred while processing this directive]