HomeWeb VisheshIndia tour of Australia 07-08 India tour of Australia 07-08

ऑस्ट्रेलिया ने 122 रनों से दूसरा टेस्ट जीता

सिडनी.cricketऑस्ट्रेलिया ने भारत को सिडनी टेस्ट मैच में 122 रनों से हराकर लगातार 16 टेस्ट मैच जीतने का अपना ही रिकार्ड बराबर कर लिया है, लेकिन यह मैच इससे अधिक अंपायरों के रिकार्डतोड़ भारत के खिलाफ दिए गए निर्णयों के कारण अधिक याद किया जाएगा। 333 रनों के विजयी लक्ष्य के सामने भारत सिर्फ 210 रन बनाकर आउट हो गई। लेकिन इस पारी में राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और आरपी सिंह को गलत आउट दिया गया। इस पूरे मैच में भारत ने लगभग एक दर्जन से अधिक निर्णय भारत के खिलाफ गए।

6 विकेट जल्दी गंवाने के बाद धोनी(35) और कुंबले(45)े ने मैच को ड्रॉ के करीब पहुंचा ही दिया था। लेकिन धोनी के आउट होने के बाद माइकल क्लार्क के एक ही ओवर में तीन विकेट गंवाकर मैच गंवा बैठा। उस समय खेल खत्म होने में सिर्फ 7 गेंदें ही शेष थीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

[an error occurred while processing this directive]