मुंबई / अक्षय कुमार से मिलने के लिए द्वारका से पैदल चला फैन, 18 दिन में पूरी की 900 किमी. की दूरी

प्रभात के साथ अक्षय कुमार।

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 12:21 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार ने रविवार को अपने एक फैन का वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। प्रभात नाम का यह फैन उनसे मिलने के लिए 18 दिनों में 900 किमी पैदल चलकर द्वारका से मुंबई पहुंचा। अक्षय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मिलिए प्रभात से जिनसे मैं आज सुबह मिला। ये मुझसे मिलने के लिए 18 दिनों में द्वारका से पैदल चलकर मुंबई आए हैं। अगर हमारा यूथ इसी तरह की प्लानिंग और दृढ़ निश्चय अपने लक्ष्य को पाने में लगाए तो हमें कोई नहीं रोक सकता।"

अक्षय की रिक्वेस्ट- न करें ऐसे काम

अक्षय ने एक अन्य पोस्ट शेयर करते हुए यह भी लिखा कि ऐसा प्यार पाकर उन्हें हमेशा खुशी महसूस होती है। लेकिन रिक्वेस्ट करते हैं कि लोग इस तरह के काम न करें। बल्कि अपने समय और ऊर्जा को जीवन बेहतर बनाने में लगाएं। वीडियो में प्रभात अक्षय से कहते हैं कि वे इसलिए चलकर आए हैं, ताकि वे सबको बता सकें कि वे अक्षय के फिट फैन हैं।


Share
Next Story

गणेश चतुर्थी / 10 साल से गणेशोत्सव मना रहीं शिल्पा शेट्टी, मिट्टी की प्रतिमा लाती हैं, टंकी में करती हैं विसर्जन

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News