कर्मवीर / 35 साल पहले अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबियत सुधारने वाले डॉ. बी रमन्ना पहुंचे 'केबीसी-11' के सेट पर

अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी-11 के सेट पर डॉ. बी रमन्ना राव।

Dainik Bhaskar

Sep 12, 2019, 04:31 PM IST

टीवी डेस्क.गेमशो 'कौन बनेगा करोड़पति-11' कुछऐसे प्रतियोगियों के साथ दर्शकों को लुभा रहाहै, जिनके पास न केवल बताने के लिए एक कहानी है बल्कि वे एक संदेश भी साझा करते हैं। वेवास्तविक जीवन के नायक भी हैं जिन्होंने अपनी लड़ाई लड़ी है। ऐसेही एक करमवीर इस सप्ताह हॉट सीट पर दिखाई देंगे जिन्होंने 35 साल पहले अमिताभबच्चन को बचाया था।

सोनी टीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस एपिसाेड की एक झलक भी शेयर की है।

इसलिए कर्मवीर हैं डॉ. भोगराजु रमन्ना राव : बैंगलुरू के पद्मश्री डॉ. बी रमन्ना राव एक मुफ्त क्लीनिक चलाते हैं। जहां उनके साथ उनके बेटे चरित और अभिजीतभी गरीबों का नि:शुल्क इलाज करते हैं। 15 अगस्त 1973 कोएमबीबीएस डिग्री लेने के दूसरे ही दिन डॉ. रमन्ना के पिता ने उनके फ्री क्लीनिक का उद्घाटन कर दिया था।क्लीनिक पहले एक टेन्ट में शुरू हुआ, जो बैंगलुरू से करीब 35 किमी दूर टी बेगुड़ में था।यह सिलसिला पिछले 46साल से चल रहा है। हर रविवार को लगने वाले फ्री क्लीनिक में तकरीबन 1000 पेशेंट पहुंचते हैं। मरीज रात 3 बजे से ही लाइन में लगना शुरू हो जाते हैं।

डॉ. रमन्ना ने बताई पूरी कहानी

  1. 1984 में, जब अमिताभ बच्चन गंभीर बीमारी का सामना कर रहे थे, तो उनका इलाज करने के लिए एक डॉक्टर को बुलाया गया था, वह कोई और नहीं बल्कि करमवीर डॉ. रमन्ना राव थे। रमाना राव ने कहा- "मंजूनाथ हेगड़े, जो अमिताभ बच्चन के टीम मेंबर हैं, उन्होंने मुझे आधी रात को 1:15 बजे फोन किया। उन्होंने मुझे एक व्यक्ति की मदद करने के लिए कहा और यह भी बताया कि इससे मेरा जीवन बदल जाएगा। 

  2. रमन्ना ने आगे बताया- मैंने अपने डॉक्टर के कर्तव्य को पूरा किया, मैं सिर्फ 10 मिनट के भीतर बताई गई जगह पर पहुंच गया, जहां मुझे अमिताभ बच्चन किसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए दिखाई दिए। मैंने उन्हें उचित इलाज दिया ताकि वह अच्छी तरह से ठीक हो सके और अपनी शूटिंग पर वापस आ सके।

  3. डॉ. राव ने बिग बी का इलाज करने के बाद एक अनुरोध किया कि वह उनका ऑटोग्राफ चाहते हैं ताकि उनकी पत्नी (हेमा राव) यह विश्वास कर सकें कि वह महानायक अमिताभ बच्चन से मिले थे। यह सुनकर, अमिताभ बच्चन ने उस पल को याद किया और करमवीर के रूप में सेट पर 35 साल बाद उन्हें फिर से देखकर चौंक गए।

मरीजों का इलाज करने के दौरान उनकी पत्नी हेमा भी साथ रहती हैं
डॉ. राव के लैटर हैड पर अमिताभ बच्चन का ऑटोग्राफ
शुरुआत में डाॅ. राव का फ्री क्लीनिक इस तरह टेन्ट में लगता था
Share
Next Story

फैक्ट चेक / झूठी है जायरा वसीम के दोबारा बॉलीवुड में एंट्री लेने की बात, पुरानी फोटो अभी हो रही शेयर

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News