घोषणा / पूरी जिंदगी में केवल दो बार फोटो खिंचवाने वाले रॉ के फाउंडर रामेश्वर नाथ काव पर फिल्म बनाएंगे करन जौहर

Dainik Bhaskar

Jan 09, 2020, 02:46 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. करन जौहर ने ट्वीट करते हुए रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के फाउंडर रामेश्वर नाथ काव पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। करन की यह फिल्म नितिन गोखले की किताब 'आरएन काव : जेंटलमैन स्पायमास्टर' से प्रेरित होगी जो नवंबर 2019 में ही प्रकाशित हुई है। गौरतलब है कि आरएन काव ने ही भारत की खुफिया एजेंसी रॉकी नींव रखी थी।

करन ने अपने ट्वीट में लिखा है-एक समय का रोमांच जहां पन्नों को फ्रेम में बदला जा रहा है। आप तक ला रहे हैं नितिन गोखले की किताब आरएन काव : जेंटलमैन स्पायमास्टर पर बन रही फिल्म। ज्यादा जानकारी जल्द ही आ रही है।

सांख्यिकी मामलों के विशेषज्ञ और लेखक गोखले की किताब में बताया गया है कि कैसे रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) ने दिसंबर 1972 से मई 1975 के बीच सिक्किम के शासक के खिलाफ भारत में इसे शामिलकरने के लिए 27 महीने लंबा ऑपरेशन चलाया था। काव ने सिक्किम एकीकरण और 1971 बांग्लादेश मुक्ति युद्ध दोनों में प्रमुख भूमिका निभाई।

सांख्यिकी मामलों के विशेषज्ञ और लेखक गोखले की किताब में बताया गया है कि कैसे रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) ने दिसंबर 1972 से मई 1975 के बीच सिक्किम के शासक के खिलाफ भारत में इसे लागू करने के लिए 27 महीने लंबा ऑपरेशन चलाया था। काव ने सिक्किम एकीकरण और 1971 बांग्लादेश मुक्ति युद्ध दोनों में प्रमुख भूमिका निभाई।

काव ने ही 1980 में पंजाब में चल रहे आतंक के दौरान नेशनल सिक्योरिटी गार्ड की स्थापना की थी। वे 1969 से 1977 तक रॉ के प्रमुख के पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने ही एविएशन रिसर्च सेंटर, जॉइंट इंटेलीजेंस कमेटी भी बनाई। अपने पद से रिटायर होने के बाद वे सार्वजनिक रूप से बेहद कम ही नजर आते थे। अपनी पूरी जिंदगी में उन्होंने केवल दो बार ही फोटो खिंचवाए थे।

Share
Next Story

मीटू / तनुश्री दत्ता ने आसाराम से की नाना पाटेकर की तुलना, कहा- उसने गरीब व्यक्ति वाली अपनी झूठी छवि बना रखी है

Next