Dainik Bhaskar
Jan 09, 2020, 01:43 PM ISTबॉलीवुड डेस्क. दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' को पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने फिल्ममेकर्स से वकील अपर्णा भट कोक्रेडिट्स देने का आदेश दिया है। एसिड अटैक सर्वाइवरलक्ष्मी अग्रवाल की वकील रहीं अपर्णा ने पटियाला हाउस कोर्टमें याचिका दायर कर फिल्म पररोक लगाने की मांग की थी।
जज पंकज शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि, वादी द्वारा दायर की गई याचिका में बात सही है, फिल्म में उनके योगदान को ध्यान में रखा जाए।लॉयर के अनुसार उन्होंने लक्ष्मी के केस के दौरान कोर्ट में काफी मेहनत की, लेकिनफिल्म में उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया। गुरुवार को मामले की सुनवाई की गई।
अपर्णा ने अपनी याचिका में बताया कि उन्होंने लक्ष्मी को न्याय दिलाने के लिए सालों तक मेहनत की, लेकिन फिल्म में उन्हें इस बात का क्रेडिट नहीं दिया गया। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 'मैंने कभी भी अपने काम का दिखावा नहीं किया है, लेकिन फिल्म को देखकर मैं परेशान हो गई हूं और अपनी पहचान बचाने के लिए कानूनी कार्रवाई का सहारा ले रही हूं।' उन्होंने लिखा कि मैंने पटियालाकोर्ट में लक्ष्मी का केस लड़ा, कल कोई और वहां पर अब मेरा केस लड़ेगा।
अपर्णा लिखती हैं कि 'मैं बॉलीवुड के उन ताकतवर निर्माताओं से नहीं लड़ सकती, लेकिन चुप रहने से अन्याय को बढ़ावा मिलेगा।' उन्होंने लिखा कि मैं नतीजों का सामना करने के लिए तैयार हूं। लक्ष्मी पर साल 2005 में नदीम खान नाम के युवक ने एसिड फेंक दिया था।
आईएनएस के अनुसार अपर्णा का केस लड़ रहे वकील संजय पारिख ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को उसके काम के लिए श्रेय देने की बात कही गई है तो वह मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें पैसों की चिंता नहीं है, केवल क्रेडिट मांग रहे हैं।