नई दिल्ली / फांसी से 11 दिन पहले निर्भया के दाेषी विनय ने दी क्यूरेटिव याचिका, दलील- हम गरीब हैं इसलिए फांसी दी जा रही

दाेषी विनय शर्मा - फाइल फोटो।

  • विनय ने याचिका में कहा- जेसिका का हत्यारा मनु ताकतवर ताे उसे सिर्फ उम्रकैद हुईहम गरीब हैं इसलिए फांसी
  • कहा- जेसिका लाल हत्याकांड में दोषी मनु शर्मा ने भी महिला की निर्दयी, नृशंस और अकारण हत्या की थी

Dainik Bhaskar

Jan 10, 2020, 05:38 AM IST

नई दिल्ली.निर्भया सामूहिक दुष्कर्म अाैर हत्याकांड का एक दाेषी विनय शर्मा फांसी की तारीख से 11 दिन पहले फिर सुप्रीम काेर्ट पहुंच गया। उसने गुरुवार काे क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल कर फांसी की सजा काे उम्रकैद में बदलने की मांग की। उसने अाराेप लगाया कि सुप्रीम काेर्ट सहित सभी अदालताें ने मीडिया अाैर राजनेताअाें के दबाव में पूर्वाग्रह से फैसला दिया। विनय ने दावा किया कि उसे गरीब हाेने के कारण माैत की सजा सुनाई गई है।

जेसिका लाल हत्याकांड का हवाला देते हुए उसने दावा किया कि मनु शर्मा ने भी महिला की निर्दयी, नृशंस और अकारण हत्या की थी। लेकिन ताकतवर राजनीतिक परिवार से हाेने के कारण उसे उम्रकैद की सजा दी गई। उसने कहा कि अपराध के वक्त वह नशे में था। इसलिए वह अपराध का मूल्यांकन अाैर उसके परिणाम समझने की स्थिति में नहीं था। विनय ने गरीब अाैर बूढ़े माता-पिता का हवाला देते हुए कहा कि फांसी हाेने से उसका पूरा परिवार नष्ट हो जाएगा।

Share
Next Story

नोएडा / नोएडा एसएसपी वैभव कृष्ण के वायरल वीडियो नहीं थे फर्जी, निलंबित किए गए

Next