एनसीएचएम जेईई-2020 / 71 आईएचएम की 11575 सीट पर मिलेगा प्रवेश, 25 अप्रैल को टेस्ट, भोपाल के लिए 291 सीटें रिजर्व

Dainik Bhaskar

Jan 08, 2020, 11:15 AM IST

एजुकेशन डेस्क.देशभर के 71 इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) में यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाले नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (एनसीएचएम जेईई-2020) का नोटिफिकेशन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जारी कर दिया है। इस बार 71 आईएचएम की 11 हजार 575 सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। भोपाल आईएचएम में अंडर ग्रेजुएशन प्रोग्राम में 291 सीटें हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च

ऑनलाइन आवेदन nchmjee.nta.nic.in वेबसाइट पर कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 20 मार्च 2020 तक चलेगी। साथ ही, छात्रों को 20 मार्च तक अपना एक हस्ताक्षर किया हुआ फोटो अपलोड करना होगा। इस बार भी टेस्ट कम्प्यूटर बेस्ड होगा। टेस्ट देने वाले छात्र हिंदी और अंग्रेजी का विकल्प चुन सकेंगे। इस बार परीक्षा 25 अप्रैल को होगी।

एप्टीट्यूट फॉर सर्विस सेक्टर के होंगे 50 सवाल
आवेदन के समय छात्रों को टेस्ट के लिए शहर का चयन करना होगा। इसके लिए भोपाल का कोड एमपी-03 दिया गया है। यहां एक हजार छात्रों की क्षमता का टेस्ट सेंटर है। छात्र किसी भी क्वेरी के लिए एनटीए के कॉल सेंटर नंबर 0120-6895200 पर भी संपर्क कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 7 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। परीक्षा 25 अप्रैल सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। परिणाम 15 मई को जारी होगा।
Share
Next Story

यूपीएससी / एनडीए का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरु; 12वीं पास कर सकते ऑनलाइन आवेदन

Next