Sun, Nov 29, 2026Updated 05:56 PM IST
Google Preferred Source CTA

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने गई टीम का विरोध:लोगों ने किया हंगामा, प्रशासन ने सामान हटाने के लिए दिया 1 घंटे का समय

मुजफ्फरपुर57 मिनट पहले
Loading advertisement...
दैनिक भास्कर पढ़ने के लिए…
ब्राउज़र में ही

मुजफ्फरपुर के मझौलिया रेलवे फाटक के पास रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को लोगों के विरोध के बाद लौटना पड़ा।

Loading advertisement...

जेसीबी से मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर हंगामा हुआ। इसके बाद प्रशासन ने लोगों को सामान हटाने के लिए एक घंटे की मोहलत दी।

रेलवे की जमीन पर लोगों ने कई साल से झोपड़ीनुमा मकान बना रखे थे। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, करीब 2 साल पहले भी यहां से अतिक्रमण हटाया गया था। इसके बाद लोगों ने दोबारा जमीन पर कब्जा कर निर्माण और मकानों का विस्तार शुरू कर दिया।

कुछ तस्वीरें…

Loading advertisement...
जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया।
रेलवे लाइन के पास से भी हटाया कब्जा।

कार्रवाई से पहले सूचना दी गई थी

रेलवे प्रशासन ने इस बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे के जीएम ने पत्र जारी किया था और मंडल स्तर से भी अतिक्रमण हटाने का आदेश मिला था।

कार्रवाई से पहले लोगों को सूचना दी गई थी। इलाके में अनाउंसमेंट कराया गया और नोटिस भी दिए गए थे।

माइकिंग कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जा रहा है।

पुलिस बल-मजिस्ट्रेट तैनात थे

कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका के चलते मौके पर भारी पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और आंसू गैस दस्ता तैनात था। जेसीबी से मकान तोड़ने की शुरुआत होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध किया। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और जेसीबी पीछे हट गईं। इसके बाद प्रशासन ने लोगों को सामान हटाने के लिए एक घंटे का समय दिया।

.
Loading advertisement...