जोधपुर में कांग्रेस के ओमप्रकाश बिश्नोई बने उपजिला प्रमुख:भाजपा के भाकरराम को 26 वोट से हराया; अंतिम समय में वोट डालने पहुंचे थे RLP सदस्य
जोधपुर में कांग्रेस उम्मीदवार ओमप्रकाश बिश्नोई उपजिला प्रमुख बने हैं। जिला परिषद के 43 सदस्यों में से 42 सदस्यों ने वोट डाले। वहीं RLP के एक सदस्य वोट डालने नहीं पहुंचे। ओमप्रकाश बिश्नोई को 34 वोट मिले। वहीं भाजपा उम्मीदवार भाकरराम को 8 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार ओमप्रकाश बिश्नोई ने 26 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
जिला परिषद की 43 सीटों में से कांग्रेस ने 32, भाजपा ने 8 और आरएलपी ने 3 सीट जीती हैं।
वहीं जिला प्रमुख चुनाव में बुधवार को कांग्रेस उम्मीदवार को 36 वोट मिले थे। भाजपा का एक वोट कांग्रेस प्रत्याशी को मिला था।
ओमप्रकाश बिश्नोई रह चुके सरपंच
ओमप्रकाश बिश्नोई जिला परिषद के वार्ड नंबर 18 से चुनाव जीते हैं। उन्होंने यहां से भाजपा देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी को हराया था। ओमप्रकाश बिश्नोई खुड़ाला के पूर्व सरपंच रह चुके हैं।
वहीं, भाजपा ने जोधपुर उपजिला प्रमुख के लिए भाकरराम को उम्मीदवार बनाया था। भाकरराम वार्ड नंबर 26 से चुनाव जीते हैं। वे बिजनेसमैन हैं और भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर उनकी पहचान रही है।
अपडेट्स
उपजिला प्रमुख पद के लिए वोटिंग में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के दो जिला परिषद सदस्य मतदान की समय सीमा खत्म होने से करीब 10 मिनट पहले वोट डालने पहुंचे हैं। वहीं एक सदस्य अभी वोट डालने नहीं आए हैं। कांग्रेस और भाजपा के सदस्य वोट डाल चुके हैं।
उपजिला प्रमुख के चुनाव के लिए कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य वोट डालने जिला परिषद परिसर स्थित अटल सेवा केंद्र पहुंच चुके हैं। जिला परिषद सदस्य नवनिर्वाचित जिला प्रमुख प्रमिला चौधरी के नेतृत्व में वोट डालने पहुंचे।
उपजिला प्रमुख के लिए वोटिंग शुरू होने के बाद भाजपा के 8 जिला परिषद सदस्य वोट डालने पहुंचे। सदस्यों के साथ उपजिला प्रमुख के उम्मीदवार भी वोट करने के लिए पहुंचे। वोट डालने के बाद वे अटल सेवका केंद्र से रवाना हो गए।
कांग्रेस के उपजिला प्रमुख उम्मीदवार ओमप्रकाश बिश्नोई ने कहा कि वे गांव से निकले व्यक्ति हैं। पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने अवसर दिया है। जितनी हो सकेगी उतनी लोगों की सेवा करेंगे।
भाजपा ने जोधपुर उपजिला प्रमुख के लिए भाकरराम को उम्मीदवार बनाया है। भाकरराम वार्ड नंबर 26 से चुनाव जीते हैं। वे बिजनेसमैन हैं और भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर उनकी पहचान रही है।
कांग्रेस ने जोधपुर उपजिला प्रमुख के लिए ओमप्रकाश बिश्नोई को उम्मीदवार बनाया है। ओमप्रकाश बिश्नोई जिला परिषद के वार्ड नंबर 18 से चुनाव जीते हैं। उन्होंने यहां से भाजपा देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी को हराया था। वे खुड़ाला के पूर्व सरपंच रह चुके हैं।
