गुजरात / गोल्ड लोन बैंक से 10 मिनट में 10 करोड़ की लूट, बदमाशों ने 7 कर्मचारियों को बंधक बनाकर मुंह पर टेप चिपकाया

गोल्ड लोन बैंक में जांच करते पुलिस अधिकारी।

  • यह बैंक चणोद के भीड़ वाले इलाके में स्थित है, सुबह 10 बजे बदमाश एक-एक कर अंदर घुसे
  • 6 नकाबपोशों ने हथियारों के बल पर कर्मचारियों को बंधक बनाया, लॉकर से ज्वेलरी-कैश लूटा

Dainik Bhaskar

Jan 09, 2020, 03:04 PM IST

वापी (गुजरात).यहां के चणोद इलाके में बदमाशों ने गुरुवार को आईआईएफएल गोल्ड लोन बैंक से 10 करोड़ की ज्वेलरी और कैश लूट लिया। छह नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और उनके मुंह पर टेप चिपका दिया। बदमाश करीब 10 मिनट में माल लूटकर मौके से फरार हो गए। वलसाड़ के एसपी सुनील जोशी ने बताया कि पुलिस ने महाराष्ट्र सीमा समेत पूरे शहर में नाकेबंदी की है। सीसीटीवी फुटेज से नकाबपोशों की पहचान की जा रही है। एक फुटेज में बदमाश कार में सोना और कैश से भरा बैग रखते हुए नजर आए हैं।

जानकारी के मुताबिक, यहां चंद्रलोक अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर आईआईएफएल गोल्ड लोन बैंक है। बैंक खुलने पर सुबह 10 बजे बदमाश अंदर घुसे। तब कोई ग्राहक अंदर मौजूद नहीं था। बदमाशों नेरिवॉल्वरदिखाकर 7कर्मचारियों को बंधक बनाया और लॉकर से 8 करोड़ का सोना और 2 करोड़ रुपए नकद लूट लिए।

कर्मचारियों के मुंह पर चिपकाया गया टेप (लाल घेरे में)।

बैंक के बाहर एक गार्ड तैनात था

एक पुलिस अधिकारीने बताया कि कर्मचारियों सेपूछताछ में पता चला है कि तीन बदमाशों के हाथों में रिवॉल्वर थी। बाहर बैंक की सुरक्षा मेंएक गार्ड तैनातथा। उससे पूछताछ की जा रही है। वारदात के बाद बदमाश कार से फरार हो गए।

Share
Next Story

महेसाणा / देदियासण जीआईडीसी की केमिकल फैक्टरी में भीषण आग

Next