हरियाणा / न खाएंगे, न खाने देंगे लेकिन अब जो खाए बैठे हैं, उनसे भी निकालेंगेः मुख्यमंत्री खट्‌टर

सीएम मनोहर लाल को महम चौबिसी चबूतरे पर गदा भेंट करते हुए।

  • रोहतक के ऐतिहासिक महम चौबिसी चबूतरे पर आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीएम नेजनता को संबोधित किया
  • कहा- हम न खाएंगे और न खाने देंगे बल्कि अब एक नई लाइन जोड़ता हूं जो खाए बैठे हैं उनसे भी निकालेंगे

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 02:03 PM IST

रोहतक.हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर सोमवार को रोहतक के ऐतिहासिक महम चौबिसी के चबूतरे पर पहुंचे। यहां जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम न खाएंगे और न खाने देंगे बल्कि अब एक नई लाइन जोड़ता हूं जो खाए बैठे हैं उनसे भी निकालेंगे। सीएम यहां जन आशीर्वाद यात्रा के रथ को लेकर पहुंचे थे, जिसका बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने स्वागत किया।

हुड्डा पर साधा निशाना
खट्टर ने कहा कि दलाली करने वाले कांग्रेस, इनेलो दोनों में हैं, कुछ इनका साथ छोड़कर अब जजपा में चले गए हैं। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जमाने मेंऐसे लूट खसौट होती थी कि जमीन खरीद ली फिर उस पर कानून बनाए और जब वह महंगी हुई तो बेच दी।

यहीं नहीं लोगो को भय दिखाकर जमीनें अधिग्रहितकर ली। जमीनों के रेट बढ़े तो वे जमीनें बेच दी। भ्रष्टाचार का यह आलम था कि तबादलों मेंभ्रष्टाचार था, भर्तियों में भ्रष्टाचार था, सीएलयू में भ्रष्टाचार था, लाइसेंस में भ्रष्टाचार था। उनकी सरकार ने आते ही सबसे पहले इस भ्रष्टाचार पर रोक लगाई। निष्पक्ष भर्तियां की।

भ्रष्टाचार पर पिछली सरकारों पर ली चुटकी
सीएम ने कहा कि उन्होंने हजारों करोड़ रुपए गांवों तक पहुंचाया है। इतना पैसा पहले कभी नहीं आया। सरपंच पूछते हैं कि पैसा कहां से लाते हैं। हमने कहा कि कहीं बाहर से नहीं लाते, जनता का पैसा है, जनता को दे देते हैं। जब वे पूछते हैं कि जनता तो पहले भी देती थी लेकिन तब क्यों नहीं आता था। तो सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि बड़ी जेब वाले पैसे को लेकर जनता को देने की बजाए अपनी जेब में डालकर डकार मारते थे। पता भी नहीं चलने देते थे, हमने ऐसे भ्रष्टाचार को रोका है।

महम चौबिसी में सीएम संबोधित करते हुए।
महम में एक दूसरे कार्यक्रम में सीएम को सुनने पहुंची भीड़।
Share
Next Story

इस्माइला-सांपला के बीच ट्रैक में आया फाल्ट,डेढ़ घंटे में बदला

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News

Recommended News