- प्रस्ताव के पारित होने के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प हमले को लेकर कांग्रेस से बिना अनुमति के फैसले नहीं ले सकेंगे
- ट्रम्प नेसंसद को बिना जानकारी दिए ही ईरान के कमांडर जनरल सुलेमानी पर ड्रोन हमले की इजाजत दी थी
Dainik Bhaskar
Jan 09, 2020, 03:53 PM ISTवॉशिंगटन. अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की युद्ध के ऐलान से जुड़ी ताकतें सीमित करने के लिए वोटिंग होगी। निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने बुधवार को कहा कि ट्रम्प को ईरान के खिलाफ युद्ध के ऐलान से रोकने के लिए वे वोटिंग कराएंगी। पेलोसी का यह बयान ट्रम्प की उस अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आया, जिसमें उन्होंने ऐलान किया था कि वे ईरान के खिलाफ सैन्य तनाव कम करेंगे।
हालांकि, कई डेमोक्रेट नेता ट्रम्प प्रशासन के कदमों को लेकर अभी भी आशंकित हैं। ट्रम्प ने इससे पहले संसद को बिना जानकारी दिए ही इराक में ईरान के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी पर ड्रोन हमले की इजाजत दे दी थी। इसके चलते अमेरिका-ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था।
प्रस्ताव को सीनेट में पास कराना बड़ी चुनौती
डेमोक्रेट सांसदों के मुताबिक, ट्रम्प के लिए गुरुवार का प्रस्ताव अहम साबित होने वाला है। इसके जरिए ट्रम्प को ईरान के खिलाफ सभी सैन्य कार्रवाईयां रोकने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। इसके बाद वे ईरान के खिलाफ तब तक कोई फैसला नहीं ले सकते, जब तक कांग्रेस इसकी इजाजत नहीं दे देती। हालांकि, इस प्रस्ताव को सीनेट में पास कराना बड़ी चुनौती होगी। वहां रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है।
ईरान पर हमला करने के ट्रम्प के फैसले से चिंतित कांग्रेस
पेलोसी ने बयान जारी कर कहा, “कांग्रेस के सदस्यों ने ट्रम्प प्रशासन के ईरान के साथ सीधे टक्कर लेने के फैसले पर चिंता जाहिर की है। साथ ही हमारी आगे की कमजोर तैयारियों पर भी सवाल उठाए गए हैं। हमारी चिंताओं के बारे में राष्ट्रपति और उनके प्रशासन की तरफ से कोई सफाई नहीं जारी की गई।