रांची / भाई की मौत पर छुट्टी नहीं मिली तो जवान ने मेजर सार्जेंट के ऑफिस में गाेली चलाई

  • 10 दिन पहले हुई थी भाई की मौत, पांच महीने से जवान को वेतन भी नहीं मिला
  • एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा, मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी

Dainik Bhaskar

Sep 13, 2019, 05:22 AM IST

रांची.भाई की माैत के बाद छुट्टी न मिलने से परेशान एक जवान ने गुरुवार रात पुलिस लाइन में सार्जेंट मेजर के ऑफिस में गाेली चला दी। उसने एक के बाद छह राउंड फायरिंग की। उस समय सार्जेंट मेजर अपने ऑफिस में नहीं थे। गाेली की आवाज सुनकर दूसरे पुलिसकर्मी वहां आए और उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई की। सदर अस्पताल में मेडिकल कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।


उसके साथियाें ने बताया कि जवान एस खाखा के भाई की 10 दिन पहले माैत हाे गई थी। उसने छुट्टी मांगी, पर छुट्टी नहीं मिली। इसके बाद गुरुवार रात वह शराब पीकर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। अब एस खाखा से पुलिस लाइन में पूछताछ की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि उसे पांच महीने से वेतन नहीं मिला था। इससे घर चलाना मुश्किल हाे गया था। इससे वह परेशान था ही, छुट्टी न मिलने से वह भड़क गया।

एसएसपी बाेले-जांच के बाद सच सामने आएगा
एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जवान ने गाेलियां क्याें चलाई, इसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
Next Story

एमवी एक्ट / झारखंड भी खिलाफ, लोगों को 17 सितंबर से मिल सकती है भारी-भरकम जुर्माने से राहत

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News