Sun, Nov 29, 2026Updated 05:46 AM IST
Google Preferred Source CTA

जरूरत की खबर- क्या है ‘फूट सोकिंग’:डॉक्टर से जानें इसका सही तरीका, हॉट वाटर के 8 फायदे, ये लोग एक्सपर्ट से पूछे बिना न करें

1 घंटे पहलेलेखक: अदिति ओझा
Loading advertisement...
दैनिक भास्कर पढ़ने के लिए…
ब्राउज़र में ही

कल्पना कीजिए, दिनभर की भागदौड़ के बाद आप घर लौटे हैं। पैरों में भारीपन है, तलवों में दर्द हो रहा है और एड़ियां भी जवाब देने लगी हैं। जूते उतारते ही मन करता है कि कोई पैरों की मालिश कर दे।

Loading advertisement...

लेकिन क्या हो, अगर पैरों को आराम देने के लिए न मसाज की जरूरत पड़े और न ही स्पा जाने की? घर में रखा एक टब और थोड़ा गुनगुना पानी ही काम आ जाए। सुनने में यह जितना साधारण है, उतना ही फायदेमंद भी है। ये है– ‘फूट सोकिंग।’

आज ‘जरूरत की खबर’ में बात करेंगे ‘फूट सोकिंग’ की। साथ ही जानेंगे कि-

  • फूट सोकिंग का सही तरीका क्या है?
  • इसके लिए पानी कितना गर्म होना चाहिए?
Loading advertisement...

एक्सपर्ट- डॉ. असमा अख्लाक, कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजी, सीके बिरला हॉस्पिटल, जयपुर

सवाल- फूट सोकिंग कितनी फायदेमंद है?

जवाब- दिन भर चलने-फिरने, खड़े रहने या काम करने के बाद पैरों में थकान, दर्द और भारीपन महसूस होना कॉमन है। ऐसे में कुछ देर गुनगुने पानी में पैर डुबोकर बैठना आराम दे सकता है।

क्या इससे पैरों की थकान और भारीपन कम होता है?

  • गुनगुने पानी की गर्माहट पैरों की ब्लड वेसल्स को फैलाती है। इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है।
  • बेहतर ब्लड फ्लो और गर्माहट से पैरों को आराम मिलता है।
  • इससे पैरों की थकान और भारीपन कम होता है।

ध्यान रखें- पैरों में लगातार भारीपन या सूजन रहने पर इसकी वजह जानना जरूरी है। यह नसों या ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है।

क्या मांसपेशियों को आराम मिलता है?

  • दिनभर की फिजिकल एक्टिविटी से पैरों की मांसपेशियों में अकड़न, खिंचाव और हल्का दर्द हो सकता है।
  • गुनगुने पानी की गर्माहट मांसपेशियों को ढीला करने और अकड़न कम करने में मदद करती है।
  • इससे हल्की ऐंठन और मांसपेशियों की थकान से अस्थायी राहत मिलती है।

ध्यान रखें- फूट सोकिंग मांसपेशियों की चोट या लगातार होने वाले दर्द का इलाज नहीं है।

क्या इससे मेंटल स्ट्रेस कम होता है?

  • गुनगुने पानी में पैर डुबोकर कुछ देर बैठने से शरीर को आराम मिलता है।
  • इससे बेचैनी कम होती है और मन शांत होता है।

क्या इससे अच्छी नींद आती है?

  • सोने से पहले गुनगुने पानी में पैर डुबोने से पैरों की ब्लड वेसल्स फैलती हैं। इससे शरीर के अंदर की गर्मी बाहर निकलती है।
  • सोने के समय शरीर का अंदरूनी तापमान धीरे-धीरे कम होता है, जिससे नींद अच्छी आती है।

साल 2025 में ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में एक सिस्टमैटिक रिव्यू पब्लिश हुआ। इसमें 60 साल या उससे अधिक उम्र के 950 लोगों पर हुई 18 स्टडीज काे एनालाइज किया गया। इसमें फूट सोक करने वालों की स्लीप क्वालिटी बेहतर पाई गई।

पैरों को सोक करने का सही तरीका क्या है?

इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है, जैसेकि पानी का टेंपरेचर, टाइमिंग और पैरों की आफ्टर केयर।

पानी कितना गर्म होना चाहिए?

  • फूट सोक के लिए पानी गुनगुना होना चाहिए।
  • पानी का तापमान 33–37.7°C के आसपास रख सकते हैं।
  • बहुत गर्म पानी इस्तेमाल न करें। इससे स्किन झुलस सकती है या रूखी हो सकती है।
  • पानी में पैर डालने से पहले हाथ या थर्मामीटर से तापमान चेक कर लें।

कितनी देर तक पैर पानी में रखना चाहिए?

  • एक बार में 10-15 मिनट तक पैर भिगोना पर्याप्त है।
  • ज्यादा देर तक पैर पानी में रखने से स्किन का नेचुरल मॉइस्चर कम होता है।
  • अगर स्किन में जलन, खुजली या असहजता महसूस हो तो तुरंत पैर बाहर निकाल लें।

सोक करने के बाद पैरों को कैसे सुखाएं और मॉइस्चराइज करें?

  • पैरों को साफ और मुलायम तौलिए से हल्के हाथों से सुखाएं।
  • उंगलियों के बीच की जगह को अच्छी तरह सुखाएं। वहां नमी रहने से फंगल इन्फेक्शन हो सकता है।
  • एड़ियों और तलवों पर मॉइस्चराइजर या पेट्रोलियम जेली लगाएं। इससे स्किन की नमी बनी रहती है।
  • उंगलियों के बीच मॉइस्चराइजर लगाने से बचें, क्योंकि वहां ज्यादा नमी रहने से फंगल इन्फेक्शन हो सकता है।

सवाल- क्या पानी में नमक, एप्सम सॉल्ट या कोई एसेंशियल ऑयल मिलाना चाहिए?

जवाब- हां, मिला सकते हैं, लेकिन ये जरूरी नहीं हैं। विनेगर, बेकिंग सोडा और ब्लीच जैसी चीजें न मिलाएं। इनसे स्किन में जलन या नुकसान हो सकता है।

क्या फूट सोकिंग से पैरों की त्वचा को भी फायदा होता है?

हां, इससे स्किन की ऊपरी लेयर नरम होती है, जिससे डेड स्किन हटाना आसान होता है।

क्या इससे रूखी स्किन मुलायम होती है?

  • इससे स्किन की ड्राइनेस कम महसूस हो सकती है।
  • फूट सोक के बाद मॉइस्चराइजर या पेट्रोलियम जेली लगाने से स्किन की नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • बहुत देर तक पैर भिगोने से स्किन और रूखी हो सकती है।

क्या फटी एड़ियों में फायदा होता है?

  • फटी एड़ियों के आसपास की सख्त त्वचा गुनगुने पानी से नरम होती है।
  • गहरे क्रैक्स होने, खून निकलने या दर्द होने पर डॉक्टर से सलाह लें। ऐसी स्थिति में फूट सोक न करें।

क्या पैरों को रोज सोक कर सकते हैं?

  • रोज फूट सोक करना जरूरी नहीं है। कभी-कभी 10–15 मिनट का फूट सोक पर्याप्त है।
  • बार-बार या लंबे समय तक पैर भिगोने से स्किन की प्राकृतिक नमी कम हो सकती है।
  • इससे स्किन में ड्राईनेस, खुजली और उंगलियों के बीच फंगल इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ सकता है।

सवाल- किन लोगों को फूट सोक नहीं करना चाहिए?

जवाब- कुछ लोगों के लिए फूट सोकिंग नुकसानदायक हो सकती है। इससे त्वचा को नुकसान पहुंचने या संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। डिटेल ग्राफिक में देखिए-

फूट सोकिंग से जुड़े मिथ-फैक्ट

मिथ- गर्म पानी में पैर डालने से शरीर के टॉक्सिन निकलते हैं।

फैक्ट- शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने का काम मुख्य रूप से लिवर और किडनी का है।

मिथ- इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

फैक्ट- गर्म पानी से पैरों की ब्लड वेसल्स अस्थायी रूप से फैलती हैं और वहां ब्लड फ्लो बढ़ता है। इससे पूरे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर नहीं होता।

मिथ- नमक वाले पानी में पैर डालने से सूजन कम होती है।

फैक्ट- यह सामान्य थकान या हल्की सूजन में अस्थायी राहत जरूर देती है। लेकिन इसका कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं है।

मिथ- फूट सोक करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।

फैक्ट- फूट सोक से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होने का ठोस प्रमाण नहीं है।

****************

ग्राफिक्स- विपुल शर्मा

.
Loading advertisement...