बयान:कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश में बन रहे हैं ‘किसानों के शाहीनबाग’: शिवसागर शर्मा
मोदी सरकार द्वारा संविधान व लोकतंत्र की हत्या करके बनाए गए तीन किसान विरोधी कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर दिल्ली पहुंच रहे किसानों पर बर्बर दमन के खिलाफ भाकपा-माले और अखिल भारतीय किसान महासभा के आह्वान एवं अन्य वामपंथी पार्टियों ने कचहरी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले जिला सचिव शंभू शरण सिंह ने की। मौके पर अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवसागर शर्मा ने कहा कि आज किसान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। नरेंद्र मोदी की सरकार किसान विरोधी काले कानून पारित कर के खेती किसानी को नीलाम कर देने की कोशिश कर रही है। दिल्ली में आंदोलनरत किसानों से सम्मानजनक वार्ता में साजिश की जा रही है।