LIVEघुड़दौड़ देखने बिजली टावर पर चढ़े लोग,1 लाख की भीड़:हाथी पर चढ़कर समधी मिलन करेंगे अनंत सिंह; बृजभूषण बोले- दबदबा था, है और रहेगा
पटनाकुछ ही क्षण पहले
Loading advertisement...
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की ऋषिकेश कुमार के साथ आज शादी है। ये शादी अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में होगी।
Loading advertisement...
अनंत सिंह हाथी पर चढ़कर समधी मिलन करेंगे। इसके लिए दो हाथी लाए गए है। वेडिंग के लिए भव्य पंडाल बना है। मेहमानों के लिए 25 बीघे में पंडाल बनाया गया है। VIP मेहमानों के लिए अलग पंडाल तैयार किया गया है। यहां 30 स्टॉल लगाए गए हैं। मोकामा विधायक का दावा है कि 4 लाख से ज्यादा लोगों के खाने का इंतजाम है।
खाने को तैयार करने के लिए 300 से अधिक चूल्हे लगाए गए हैं। करीब 500 हलवाई और कारीगर खाना तथा मिठाइयां बनाने में जुटे हैं। हेलीकॉप्टर से आने वाले मेहमानों के लिए 3 हेलीपैड तैयार किए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह अनंत सिंह की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। जदयू से निकाले जाने के बाद दोनों की पहली मुलाकात है।
अनंत सिंह की बेटी की शादी के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है।
.
