ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर फैसला:रूट डायवर्जन, इंडिया गेट नहीं जाएंगी डीटीसी बसें
- आनंद विहार बस अड्डे से चलने वाली सभी बसें सराय काले खां पर शिफ्ट
राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के उत्सव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को राजपथ पर परेड को ध्यान को में रखते हुए रविवार को डीटीसी बसें इंडिया गेट की तरफ नहीं जाएंगी, इन बसों के रूटों को चेंज किया गया है।
वहीं किसानों की ट्रैक्टर परेड को देखते हुए आनंद विहार बस अड्डे से चलने वाली सभी बसें कल सराय काले खां बस अड्डा पर शिफ्ट कर दिया गया है। डीटीसी के प्रवक्ता आरएस मिन्हास ने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड के मद्देनजर कल यानी 26 जनवरी को डीटीसी बसें इंडिया गेट की तरफ नहीं जाएंगी।
दिल्ली परिवहन निगम की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सुबह चार बजे के बाद ही इस तरफ जाने वाली बसों को डायवर्ट किया जाएगा। यात्रियों को इस संबंध में अलग अलग माध्यमों से सूचना दी जा रही है।
इन बस रूटों का किया जाएगा मार्ग परिवर्तन
बताया गया कि इंडिया गेट के साथ ही विजय चौक, राजपथ तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग की ओर बसें नहीं जाएंगी. इसमें 403, 405, 429, 118Ext, 347, 348, 106, 107,114, 115, 116, 124, 125, 128, 131, 137, 146, 148, 154, 175, 178, 172, 816, 823, 923, 924, 926, 929, 937, 937A जैसे कई बस रूटों पर मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।