PHOTOS:त्रिपुरारी पूर्णिमा पर 51 हजार दीयों से जगमग हुआ पुणे का दगडूशेठ हलवाई गणपती मंदिर
त्रिपुरारी पूर्णिमा के मौके पर आज पुणे के फेमस श्रीमंत दगडूशेठ गणपति हलवाई मंदिर को 51 हजार दीयों से सजाया गया है। इस बार मंदिर ट्रस्ट, उत्सव का 128वां साल सेलिब्रेट कर रहा है। हालांकि, कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार सिर्फ मंदिर और ट्रस्ट से जुड़े लोगों को इसमें शामिल किया गया।
मंदिर को श्री गणपति हलवाई मंदिर सार्वजनिक ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मित्र मंडल ट्रस्ट की और सजाया गया। उत्सव को भव्य बनने के लिए मंदिर के अंदर फूलों की सजावट की गई थी और मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई गई थी।
त्रिपुरारी पूर्णिमा के मौके पर मंदिर में भव्य आरती का आयोजन किया गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक गोडसे ने बताया,'आज हमने बप्पा से कोरोना को जल्द खत्म करने की प्रार्थना की है। बप्पा के मंदिर को फल और मिठाई, फूलों से सजाया गया है। मंदिर में हम भक्तों को कोविड के नियम के अनुसार, भक्तो को दर्शन की अनुमति दे रहे हैं।