Sun, Nov 29, 2026Updated 02:38 PM IST
Google Preferred Source CTA

बठिंडा में सब्जियों पर लगाई सीएम मान की फोटो:पूर्व पार्षद ने किया प्रदर्शन, पंजाब में बढ़ती हत्याओं और गैंगस्टरवाद पर उठाए सवाल

बठिंडा1 घंटे पहले
Loading advertisement...
बठिंडा में गले में सब्जियों की माला पहनकर बैठे पूर्व पार्षद विजय कुमार शर्मा।

बठिंडा में पूर्व नगर पार्षद विजय कुमार शर्मा ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने गले में सब्जियों की माला पहनी, जिस पर मुख्यमंत्री की तस्वीर लगी हुई थी। शर्मा ने कहा कि प्रदर्शन के जरिए वे पंजाब में गैंगवार, गुंडागर्दी और हत्याओं की बढ़ती घटनाओं की ओर सरकार का ध्यान दिलाना चाहते हैं।

Loading advertisement...

विज्ञापनों को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना

विजय कुमार शर्मा ने कहा कि चुनाव से पहले भगवंत मान कहते थे कि काम करने वाले को अपनी उपलब्धियां गिनाने की जरूरत नहीं होती। इसके विपरीत अब मुख्यमंत्री ने अलग-अलग बाजारों और इलाकों में बड़े-बड़े विज्ञापन लगवा रखे हैं। कई जगह होर्डिंग पर उन्हें ईमानदार सीएम बताया गया है।

सब्जियों पर तस्वीर लगाकर मांगा हिसाब

Loading advertisement...

शर्मा ने कहा कि बठिंडा में सब्जियों पर मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले पोस्टर लगाकर वे भगवंत मान से पंजाब में किए गए कामों का हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनाव से पहले दिए गए उन बयानों की भी याद दिलाई, जिनमें वे दूसरी पार्टियों की बसों और एंबुलेंस पर नेताओं की तस्वीरें लगाने की आलोचना करते थे।

नशे और गैंगस्टरों के मुद्दे पर घेरा

पूर्व पार्षद ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशीले पदार्थों का सेवन बढ़ रहा है। गैंगस्टरों का आतंक फैल रहा है, हत्याएं हो रही हैं और लूटपाट की घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी विज्ञापन देकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं।

चुनाव में जनता देगी जवाब

शर्मा ने कहा कि अब कुछ ही महीने बाकी हैं। पंजाब की जनता जल्द ही आम आदमी पार्टी की मौजूदा सरकार से पूछेगी कि राज्य में क्या काम हुआ और क्या नहीं। उन्होंने दावा किया कि जनता आगामी चुनाव में सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

.

LockIcon

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें