Thu, Nov 26, 2026Updated 07:21 PM IST
Google Preferred Source CTA

विंटेज कार में राजमंदिर पहुंचे श्रद्धा कपूर-रणदीप हुड्डा:श्रद्धा बोलीं-4 किलो की साड़ी और 4 किलो की पायजेब पहनकर करती थीं लावणी की प्रैक्टिस

जयपुर26 मिनट पहले
Loading advertisement...

जयपुर में गुरुवार को बॉलीवुड सितारों का अलग ही अंदाज देखने को मिला। जयपुर के मशहूर राजमंदिर सिनेमा में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता रणदीप हुड्डा विंटेज कार में सवार होकर पहुंचे। इस दौरान श्रद्धा ने लावणी की प्रैक्टिस से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि वे 4 किलो की साड़ी और 4 किलो की पायजेब पहनकर लावणी का अभ्यास करती थीं।

Loading advertisement...

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी आगामी फिल्म ‘ईठा’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे तो शहर में उनके प्रशंसकों का उत्साह देखते ही बना। एमआई रोड से दोनों कलाकार विंटेज कार में सवार होकर निकले। करीब 40 बाउंसर्स की टीम के बीच ओपन कार में खड़े होकर उन्होंने सड़क किनारे मौजूद लोगों का अभिवादन किया।

श्रद्धा और रणदीप की एक झलक पाने के लिए लोग सड़क पर रुक गए। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और जाम जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद दोनों कलाकार जयपुर के प्रतिष्ठित राजमंदिर सिनेमा पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शकों से बातचीत की और फिल्म से जुड़े कई

जयपुर के मशहूर राजमंदिर सिनेमा में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता रणदीप हुड्डा विंटेज कार में सवार होकर पहुंचे।
Loading advertisement...

'जयपुर में श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करने का मौका कैसे छोड़ सकता हूं'

राजमंदिर में दर्शकों के बीच रणदीप हुड्डा अपने खास मजाकिया अंदाज में नजर आए। उन्होंने कहा कि जयपुर में श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करने का मौका मिल रहा है, इसे कोई कैसे छोड़ सकता है। आज जयपुर आने का मौका मिला है और देश की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री के साथ काम करने का अवसर कौन छोड़ना चाहेगा। रणदीप की इस बात पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और माहौल उत्साह से भर गया।

उन्होंने दर्शकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि उत्तर भारत और महाराष्ट्र के लोगों को बताइए कि हममें कितना जोश है। उनके इस अंदाज ने फिल्म के प्रमोशन को एक मनोरंजक बातचीत में बदल दिया।

राजमंदिर की बालकनी में खड़ी श्रद्धा कपूर ने जयपुर के लोगों से खास अंदाज में संवाद किया।

बालकनी से श्रद्धा ने दिया खास सरप्राइज का इशारा

राजमंदिर की बालकनी में खड़ी श्रद्धा कपूर ने जयपुर के लोगों से खास अंदाज में संवाद किया। उन्होंने कहा कि वे जयपुर वालों के लिए कुछ लेकर आई हैं। उनकी फिल्म का एक खास गाना यहां के लोगों को सुनाना चाहती हैं। इस पर रणदीप हुड्डा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि गाना सुनने के लिए सभी को भीतर ऑडिटोरियम में चलना होगा। वहां डांस भी होगा। खुले में नहीं करेंगे, भीतर करेंगे। दोनों कलाकारों की इस बातचीत ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी। इसके बाद राजमंदिर के भीतर फिल्म के गाने ‘सिंदूरी’ को लॉन्च किया गया।

ओपन कार में खड़े होकर उन्होंने सड़क किनारे मौजूद लोगों का अभिवादन किया।

'रणदीप के साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला'

श्रद्धा कपूर ने रणदीप हुड्डा के साथ काम करने के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि रणदीप बेहतरीन अभिनेता हैं और कमाल के निर्देशक भी हैं। उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया। श्रद्धा ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि रणदीप के साथ काम करने का मौका मिलेगा, तो उन्होंने सोचा था कि इस अनुभव से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। वास्तव में उन्हें इसका फायदा भी मिला। श्रद्धा ने कहा कि फिल्म के प्रमोशन के लिए यह उनका पहला सफर है और जयपुर में बिताया गया समय उनके लिए बेहद यादगार रहा।

4 किलो की साड़ी और 4 किलो की पायजेब पहनकर करती थीं लावणी की प्रैक्टिस

फिल्म ‘ईठा’ में अपने किरदार और लावणी नृत्य की तैयारी को लेकर श्रद्धा ने बताया कि इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। लावणी की बारीकियां सीखने के लिए उन्होंने कई महीनों तक तैयारी की और रोजाना अभ्यास किया। इस दौरान उन्हें करीब चार किलो की साड़ी और चार किलो की पायजेब पहनकर डांस की प्रैक्टिस करनी पड़ती थी।

श्रद्धा ने कहा कि यह बिल्कुल आसान नहीं था। अभ्यास के दौरान उनके पैर में चोट भी आई, लेकिन इसके बावजूद यह पूरा अनुभव उनके लिए काफी रोमांचक रहा। फिल्म में लावणी को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने के लिए उन्होंने नृत्य की शैली, उसकी लय और पारंपरिक पहनावे के साथ तालमेल बैठाने पर मेहनत की।

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी आगामी फिल्म ‘ईठा’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे तो शहर में उनके प्रशंसकों का उत्साह देखते ही बना।

में हीरो तो श्रद्धा लगीं, आइटम की तरह मैं लगा हूं'

रणदीप हुड्डा ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर भी मजेदार टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब फिल्म में श्रद्धा कपूर को लीड एक्ट्रेस के रूप में फाइनल किया गया, तो उन्हें लगा कि इसमें उन्हें क्यों लिया गया है।

रणदीप ने हंसते हुए कहा कि फिल्म में उनका किरदार एक पहलवान का है, लेकिन पूरी फिल्म में हीरो तो श्रद्धा ही लगी हैं और आइटम की तरह वह खुद नजर आए हैं। उनके इस बयान पर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए।

रणदीप ने निर्देशक लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने के अनुभव पर भी बात की। उन्होंने बताया कि इससे पहले लक्ष्मण उतेकर ने उन्हें फिल्म ‘छावा’ ऑफर की थी, लेकिन कुछ कारणों से वह उस फिल्म में काम नहीं कर पाए। हालांकि, अब ‘ईठा’ में उनके साथ काम करने का मौका मिला और उनके साथ काम करके अच्छा लगा।

लावणी की प्रस्तुतियों से राजमंदिर में बना महाराष्ट्र जैसा माहौल

दर्शकों से बातचीत और गाने के लॉन्च से पहले राजमंदिर में महाराष्ट्र की पारंपरिक लोकनृत्य शैली लावणी की विशेष प्रस्तुति भी हुई। 20 से अधिक कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में लावणी नृत्य प्रस्तुत किया।

कलाकारों की वेशभूषा, नृत्य की लय और संगीत के जरिए पूरे माहौल को मराठी रंग में रंग दिया गया। इस प्रस्तुति के माध्यम से फिल्म की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को जयपुर के दर्शकों के सामने जीवंत किया गया। कार्यक्रम में लावणी की पारंपरिक ऊर्जा और रंगत ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

.

LockIcon

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें