Wed, Nov 18, 2026Updated 03:10 PM IST
Google Preferred Source CTA

रेलवे की जमीन से हटाया अतिक्रमण, महिलाओं ने किया विरोध:पुलिस से उलझे युवक; 25 से ज्यादा घरों के बाहर अतिक्रमण चला बुलडोजर

जोधपुर50 मिनट पहले
Loading advertisement...

जोधपुर के मसूरिया में बुधवार सुबह नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। पुलिस जाब्ते के बीच अवैध अतिक्रमण और पशु बाड़ों को हटाया गया।

Loading advertisement...

नट बस्ती में रेलवे की जमीन पर किए अतिक्रमण को भी हटाया गया। इस दौरान महिलाओं समेत कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। दो युवक पुलिस से उलझ भी गए और धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने लेकर गई।

नगर निगम की टीम की ओर से अवैध अतिक्रमण को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। दीपावली से पहले भी शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी।

देखिए-अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के PHOTOS

Loading advertisement...
कार्रवाई का विरोध करते परिवार के लोग।
कार्रवाई का विरोध करने पर युवक को पकड़कर थाने लेकर जाती पुलिस।
निगम की कार्रवाई का विरोध करने पर लोगों पकड़कर ले जाती पुलिस।
निगम के दस्ते ने बुल्डोजर से अतिक्रण हटाया।
पुलिस विरोध करने पर युवकों को लेकर जाने लगी तो महिलाओं ने रोकने की कोशिश की।
घरों के बाहर बंधे मवेशियों को नगर निगम की टीम जब्त कर ले गई।
नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची।

लंबे समय से थी शिकायत

नगर निगम की टीम के अनुसार- यहां लंबे समय से अतिक्रमण को लेकर शिकायत मिल रही थी। इसके बाद बुधवार सुबह टीम मसूरिया के नट बस्ती पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

यहां रोड पर बनी अवैध दुकानों, सड़क किनारे खड़े हाथ के ठेलों और अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

.

LockIcon

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें