नीमकाथाना में रंगोत्सव की धूम:एक दूसरे को जमकर लगाया गुलाल, दिन भर गूंजे फाग के गीत
नीम का थाना शहर में दो दिन तक होली की धूम रही। हर कोई होली के रंग में रंगा दिखाई दिया। गली-मोहल्लों से लेकर बाजारों और देहात में होली की खुमारी छाई रही। शहर के कई इलाकों के अलावा ग्रामीण अंचल में भी होली खेली गई। महापर्व होली के मौके पर जश्न का माहौल रहा। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर रंगों से सराबोर किया।
एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और होली के पर्व पर गले लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। युवाओं ने टोलियां के रूप में जमकर धमाल मचाया। जमकर गाना-बजाना भी हुआ और लोगों ने जमकर डांस भी किया।
विधायक आवास पर मनाया गया रंगोत्सव
नीम का थाना विधायक सुरेश मोदी के छावनी स्थित आवास पर सामाजिक संगठनों के लोग रंग लेकर पहुंचे। होली की शुभकामनाएं देते हुए लोगो ने विधायक को रंग लगाया। विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों से बंधुत्व व सौहार्द की भावना से त्यौहार मनाने की अपील की।
होली पर जमकर बंटी ठंडाई
होली के मौके पर शहर में स्थित श्याम मंदिर में पकोड़े बांटे गए। जगह-जगह लोगों ने ठंडाई का सेवन किया और इसका प्रसाद के रूप में वितरण भी किया। इसी के विपरीत काफी स्थानों पर होली की मस्ती में डूबे लोगों ने मदिरा का भी सेवन किया और उसके बाद जमकर हुड़दंग किया।
बच्चों ने जमकर फोड़े गुब्बारे
होली के त्योहार का बच्चों ने भी लुत्फ उठाया। इस मौके पर बच्चों ने रंग-बिरंगे गुब्बारे फोड़े। राहगीरों पर रंग डाला और त्योहार के रंग में रंगे दिखाई दिखाई। बच्चों ने तरह-तरह की पिचकारियों से भी रंग फेंका। रंगो से जमकर होली खेली गई।
श्री श्याम सत्संग मंडल सेवा समिति द्वारा श्याम मंदिर प्रांगण में भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भजन गायकों ने शिरकत की। रंगो के इस त्यौहार पर लोगो ने भजनों का भी आनंद उठाया।