चित्रकूट में डबल मर्डर:8 साल की बच्ची और उसके डेढ़ साल के भांजे की धारदार हथियार से हत्या; दुष्कर्म की आशंका
- मानिकपुर थाना क्षेत्र का मामला, सूनसान स्थान पर मिला शव, बच्चा घायल मिला था, अस्पताल में गई जान
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां मानिकपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम 8 साल की बच्ची का शव मिला। जबकि, पास ही एक डेढ़ साल का बच्चा घायल पड़ा था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उसकी भी मौत हो गई। मृतक रिश्ते में मौसी-भांजा बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर पहुंची छानबीन में जुटी है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।
परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मानिकपुर थाना क्षेत्र के कोड़रिया पुरवा (निही) में बरदहा नदी के पास गुरुवार की शाम राहगीरों को एक बच्ची का शव मिला। पास ही डेढ़ साल का एक बच्चा घायल अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया। लेकिन, उसकी भी मौत हो गई। दोनों बच्चे कोड़रिया गांव के रहने वाले हैं। बच्चों की मौत की खबर पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस हर पहलु की जांच में जुटी
प्रथम दृष्टया बच्ची और बच्चे को धारदार हथियार से मारा गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। बच्ची के शरीर पर चोट के भी निशान पाए गए हैं। बच्ची व उसके साथ उसकी बहन का लड़का यहां कैसे पहुंचा? इसकी पड़ताल की जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि दोनों काफी देर से लापता थे। परिवारीजन उनकी खोजबीन भी कर रहे थे।