कांग्रेस पर BJP MP का तंज:साक्षी महाराज बोले- कांग्रेस ने देश के 3 टुकड़े किए, अब किसान मुद्दे पर आंसू बहा रहीं प्रियंका गांधी
- सांसद ने कांग्रेस पर भारतीय संस्कृति को नष्ट करने का आरोप लगाया
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन का आज 53वां दिन है। अब तक किसान और सरकार के बीच 10 दौर की बातचीत हो चुकी है। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। इसको लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच राजनीति भी जारी है। रविवार को उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा। सांसद ने कहा कि देश के तीन टुकड़े कराने का श्रेय कांग्रेस को जाता है। भारतीय संस्कृति को नेस्तनाबूद करने का प्रयास किया। अब प्रियंका गांधी किसान मुद्दे पर आंसू बहा रही हैं। उन्हें रोने का अधिकार है। वे रो सकती हैं।
पश्चिम बंगाल में जारी सियायी घमासान पर साक्षी महाराज ने आने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सदा सदा के लिए विदा होने वाली हैं। बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है। ऐसे में ममता बनर्जी का स्यापा करना करना बनता है।
प्रियंका गांधी ने क्या कहा था?
दरअसल, प्रियंका गांधी ने किसानों के प्रदर्शन पर सोशल मीडिया के जरिए कहा था कि देश की आजादी की रक्षा किसानों ने की है। जिस दिन देश की खाद्य सुरक्षा चली जाएगी उस दिन देश की आजादी चली जाएगी। ये देश पर आक्रमण है। एक तरफ नरेंद्र मोदी व उनके 2-3 अरबपति मित्र हैं, दूसरी तरफ हिंदुस्तान और उसके किसान हैं। इनका अहंकार जल्द टूटेगा।