Wed, Nov 18, 2026Updated 12:19 PM IST
Google Preferred Source CTA

LIVE
बिजनौर में सपा विधायक पर FIR:अखिलेश ने हापुड़ में सपा की पूरी टीम भंग की, राजभर का तंज-अखिलेश मुस्लिम को अध्यक्ष बनाएं

लखनऊकुछ ही क्षण पहले
Loading advertisement...

बिजनौर में सपा विधायक स्वामी ओमवेश पर FIR दर्ज हुई। उन पर वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। बताया गया कि विधायक 10 बीघा आरक्षित जमीन पर बाड़ा बनाने के लिए पिलर लगवा रहे थे।

Loading advertisement...

वन विभाग ने विधायक समेत 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि, स्वामी ओमवेश ने पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बताया है।

इधर, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हापुड़ छात्र सभा की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव को पद से हटा दिया है। एक्शन संगठन विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोपों के बाद लिया गया।

इस पर मंत्री ओपी राजभर ने तंज कसा। कहा- एक-एक जिला कार्यकारिणी भंग करने से अच्छा है एक साथ देश और प्रदेश दोनों कार्यकारिणी भंग करके खुद भी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दीजिए। किसी मुस्लिम को पार्टी की कमान सौंप दीजिए।

.

LockIcon

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें