Thu, Nov 26, 2026Updated 11:14 AM IST
Google Preferred Source CTA

LIVE
राजभर बोले-अखिलेश का अहंकार खत्म करने के लिए सीट बदली:संविधान नहीं, कांग्रेस खतरे में; भाजपा बोली- सपा वादे न करे, हिसाब दे

लखनऊ1 घंटे पहले
Loading advertisement...

यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने खुद जहूराबाद छोड़कर अकबरपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि सपा को लपेटने के लिए ऐसा किया है। हमारी लड़ाई सपा से है। उसे जहां वह पहले थी, वहीं पहुंचाने की है। उसे अहंकार हो गया था कि हम 2022 में सवा सौ सीटें जीत गए। जबकि, 2017 में 47 सीटें ही आई थीं। इस अहंकार को खत्म करने के लिए यह कदम उठाना पड़ा।

Loading advertisement...

लखनऊ में कांग्रेस की पदयात्रा पर राजभर ने कहा कि संविधान कहां खतरे में है, जो वे इसकी रक्षा की मांग कर रहे हैं? हां, यह जरूर है कि कांग्रेस खुद खतरे में है। कांग्रेस को भाव न तो सपा दे रही है और न ही जनता। चूंकि, कांग्रेस खतरे में है, इसलिए पार्टी को बचाने के लिए वे संविधान दिवस पर मार्च निकाल रहे हैं।

इधर, भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने भी सपा के घोषणा पत्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा को लोक-लुभावन वादों के बजाय पहले इस बात का हिसाब देना चाहिए कि 2012 से 2017 तक जब यूपी में अखिलेश यादव ने पूर्ण बहुमत की सरकार चलाई, तब उन्होंने युवाओं के लिए क्या काम किए थे? वे सिर्फ बेरोजगारी भत्ता बांटते थे, लेकिन प्रदेश में रोजगार नहीं थे।

.

LockIcon

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें