भोपाल / महिलाओं की डिमांड पर ट्रेन में पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने यात्रियों के साथ गाया भजन

  • शिवराज सिंह ट्रेन सेविदिशा से भोपाल आ रहे थे, पूर्व सीएम कोअपने बीच पाकर यात्री खुश काफी खुश नजर आए
  • महिला यात्री की डिमांड परशिवराज सिंह ने 'प्रभु आपकी कृपा से सब काम हो रहा है' भजन गाकर सुनाया

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 04:26 PM IST

भोपाल.पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्रेन में यात्रियों के साथ भजन गाया। वह विदिशा के बासौदा सेमहामना एक्सप्रेस से भोपाल आ रहे थे। शिवराज को अपने बीच पाकर यात्री खुश काफी खुश नजर आए। जब वे यात्रियों से बातचीत कर रहे थे उसी समय एक महिला यात्री ने कहा कि सुना है आप भजन बहुत अच्छा गाते हैं, एक भजन सुनाइए।

महिला यात्री की डिमांड परशिवराज सिंह ने 'प्रभु आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है' भजन गाकर सुनाया।इस दौरानकोच में मौजूद यात्री भी ताली बजाते हुए भजन गाने लगे। इस बीच कुछ महिलाए नृत्य भी करनी नजर आईं।इस दौरान भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव भी उनके साथ थे। यात्रियों ने शिवराज के साथ सेल्फी भी ली।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्रेन में भजन गाने का वीडियो ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा है कि-भारत में रेलवे हमारे जीवन से कितनी जुड़ी हुई है यह इसका प्रमाण है। सफर के दौरान यात्रियों का आपस में मेल-जोल भले ही क्षणिक होता है लेकिन काफी लंबे समय तक याद रह जाता है। धन्य है भारत की संस्कृति, ऐसा एकात्म का भाव सिर्फ हमारे देश में ही आ सकता है।

Share
Next Story

राजगढ़ / चार दोस्त कुएं में नहाने गए थे, दो लड़कों की डूबने से मौत

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News