- हीरा मिलने से खुश मजदूरने कहा- अब वो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला सकेगा
- लाखों रुपए है हीरे की कीमत, तीन-चार दिन बाद असली कीमत का होगा निर्धारण
Dainik Bhaskar
Sep 02, 2019, 08:20 PM ISTपन्मा.हीरा खदानों के लिए प्रसिद्ध पन्ना में गणेशात्सव के पहले दिन एक मजदूर की किस्मत चमक गई। उसे लीज पर ली गई एक उथली हीरा खदान से चार कैरेट चार सेंट का जैम क्वालिटी का हीरा मिला। इसकी कीमत लाखों रूपए में हैं। मजदूर का कहना है कि अब वो अच्छी तरह से रह सकेगा और अपने बच्चों को अच्छी तरह से पढ़ा-लिखा सकेगा।
हीरा अधिकारी एएम पांडे ने बताया कि सरकोहा स्थित उथली हीरा खदान में किशोर कुशवाहा नामक व्यक्ति और उसके साथियों को चार कैरेट चार सेंट का जैम क्वालिटी का हीरा मिला है। हीरे का मूल्य निर्धारणअभी नहीं किया जा सका। क्योंकि,जो अधिकारी हीरे का मूल्य निर्धारण करते हैं वे बाहर हैं।
अधिकारी ने बताया किहीरे का पंचनामा बनाकर खजाने में रखवा दिया गया। जब कीमतनिर्धारणअधिकारी आ जाएंगे तब किशोर कुशवाहा और उसके साथियों को बुलाकर उनके सामने हीरे की कीमत का निर्धारण किया जाएगा।
किशोर कुशवाहा मजदूरी करता है। उसने किस्मत आजमाने के लिए सरकोहा के खेत में एक साल की लीज पर उथली खदान ली थी। किशोर कुशवाहा ने सरकारी नियमानुसार डायमंड ऑफिस में जमा करा दिया। जब इसकी नीलामी होगी तो जितने में भी बिकेगा उसमें इनकम टैक्स और रॉयल्टी काटकर पूरा पैसा मजदूर को दे दिया जाएगा।