हैदराबाद / अमेजन की सबसे बड़ी इमारत 282 फीट लंबी; इसमें 49 एलिवेटर, कंपनी ने कहा- भारतीय बाजार अहम

  • 15 हजार कर्मचारियों की क्षमता वाला कैंपस पिछले महीने शुरू हुआ था
  • कर्मचारियों के लिए जुम्बा क्लास समेत फिटनेस, एंटरटेनमेंट के इंतजाम
  • भारत में अमेजन के 62 हजार पूर्णकालिक, 1.55 लाख कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी

Dainik Bhaskar

Sep 11, 2019, 06:49 PM IST

हैदराबाद. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की दुनिया में सबसे बड़ी इमारत 282 फीट लंबी है। बिल्डिंग में 49 एलिवेटर लगे हैं। इनके जरिए एक सैकंड में एक से दूसरे फ्लोर पर पहुंचा जा सकता है। हैदराबाद के ऑफिस में 15 हजार कर्मचारियों के लिए जुम्बा क्लास समेत फिटनेस और मनोरंजन के कई इंतजाम हैं। अमेजन में पिछले महीने हैदराबाद स्थित इस ऑफिस का उद्घाटन किया था।

देश का ई-कॉमर्स बाजार 2022 तक 100 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान

  1. वॉलमार्ट से मुकाबले करने के लिए अमेजन भारत में बड़ा दांव लगा रही है। वॉलमार्ट ने पिछले साल फ्लिपकार्ट की 77% हिस्सेदारी 16 अरब डॉलर में खरीदी थी। इंडिया और मिडिल ईस्ट के लिए अमेजन की एचआर डायरेक्टर दीप्ति वर्मा का कहना है कि उनकी कंपनी के लिए भारत बेहद अहम है।

  2. एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में ई-कॉमर्स का बाजार 2022 तक 100 अरब डॉलर के ऊपर पहुंचने का अनुमान है। अमेजन और वॉलमार्ट को भारत में रिलायंस से भी कॉम्पिटीशन मिलेगा। रिलायंस भी ई-कॉमर्स में उतरने की तैयारी कर रही है। विदेशी कंपनियों के लिए ई-कॉमर्स के नए नियम भी चुनौती साबित होंगे। सरकार ने फरवरी में नियमों में बदलाव किया था। इसके तहत अमेजन जैसी कंपनियां उन फर्मों के प्रोडक्ट नहीं बेच सकतीं जिनमें उनकी हिस्सेदारी है।

  3. दिल्ली की कंसल्टिंग फर्म टेक्नोपार्क के अंकुर बिसेन का कहना है कि अमेजन ने हैदराबाद के ऑफिस के जरिए सरकार को यह संकेत दिया है कि कंपनी भारत में अपना बेस बढ़ा रही है। अमेजन के ग्लोबल ऑपरेशंस के लिए भी भारत रोजगार का बड़ा जरिया है। भारत में अमेजन के 62 हजार पूर्णकालिक और 1.55 लाख कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी हैं।

Share
Next Story

चेन्नई / पेड़ों पर कीलें, विज्ञापन, बैनर और लाइट लगाने पर 3 साल की जेल; 25 हजार रु. जुर्माना

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News