सुरक्षा में सेंध / संसद में चाकू लेकर घुसने की कोशिश कर रहा संदिग्ध गिरफ्तार

  • दिल्ली के लक्ष्मी नगर का रहने वाला है आरोपी सागर इंसां, राम रहीम के नारे लगाने की बात भी सामने आई
  • राम रहीम रोहतक की सुनारियांजेल में है, उम्रकैद की सजा काट रहा

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 11:40 AM IST

नई दिल्ली. संसद भवन परिसर में सोमवार को एक संदिग्ध व्यक्ति ने चाकू लेकर घुसने की कोशिश की। हालांकि इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बाइक से आया था। उसका नाम सागर इंसां है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सागर दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके का रहने वाला है और दुष्कर्म के दोषी राम रहीम का अनुयायी है।बताया जा रहा है कि उसने राम रहीम के नारे भी लगाए। राम रहीम जेल में रोहतक की सुनारियां जेल में उम्रकैद कीसजा काट रहा है। कोर्ट ने उसे दो मामलों में 20-20 साल की सजा सुनाई थी।

Share
Next Story

पलटवार / पूर्व अवर सचिव बोले- दिग्विजय का पाक की आईएसआई से कनेक्शन, वे उन्हीं की भाषा बोलते हैं

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News