- सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- हिंदू ओबीसी के पास 31% है, जो कि उनकी आबादी का 35.66% है
- ‘बाकीपैसे पर राजनीतिक पार्टी का संरक्षण है, क्योंकि उन्हें चुनाव लड़ना होता है’
Dainik Bhaskar
Jan 09, 2020, 10:01 PM ISTहैदराबाद. एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को कहा कि एक आंकड़े के मुताबिक हिंदू उच्च जाति के पास देश में कुल संपत्ति का 41% है, जो कि उनकी आबादी का लगभग 22.2% है। इसके बाद हिंदू ओबीसी के पास 31% है, जो कि उनकी आबादी का 35.66% है।
सांसद ओवैसी ने एक कार्यक्रम में कहा- मुसलमानों के पास देश की कुल संपत्ति का 8% हैजबकि उनके परिवारों की हिस्सेदारी लगभग 12% है। 27% की आबादी की तुलना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पास 11.3% है।उन्होंने कहा- बाकि धन कहां रखा हुआ है? इन्हें पूरी तरह से राजनीतिक पार्टी का संरक्षण हैक्योंकि उन्हें चुनाव लड़ना होता है। पैसा कहीं और रखा हुआ है।