महाराष्ट्र / भाजपा ने पूरी तरह अपने द्वार खोले तो पवार और चव्हाण को छोड़कर उनकी पार्टियों में कोई नहीं बचेगा: शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह। -फाइल

  • अमित शाह ने राकांपा और कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर तंज कसा
  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 1 अगस्त को महाजनादेश यात्रा की शुरुआत की थी
  • अमित शाह सोलापुर में यात्रा के दूसरे चरण से समापन समारोह में शामिल हुए थे

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 12:00 PM IST

सोलापुर.केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की 'महाजनादेश यात्रा' के दूसरे चरण में शामिल हुए। इसके समापन समारोह में उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर बयान दिया।

शाह ने सुशील कुमार शिंदे के क्षेत्र में सभा की

  1. शाह ने कहा कि अब तक कई नेता भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। अगर विधानसभा चुनाव से पहले हमने अपने द्वार पूरी तरह खोल दिए तो शरद पवार और पृथ्वीराज चव्हाण को छोड़कर उनकी पार्टियों में कोई नहीं बचेगा। शाह सोलापुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बोल रहे थे। यह कांग्रेस के दिग्गज नेता सुशील कुमार शिंदे का क्षेत्र है।

  2. सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कीं

    महाराष्ट्र में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने 1 अगस्त को महाजनादेश यात्रा की शुरुआत की थी। अब तक इस यात्रा के दो चरण पूरे हो चुके हैं।

  3. नेताओं के पार्टी छोड़ने से राकांपा अध्यक्ष दुखी: सुप्रिया

    कुछ महीने पहले कांग्रेस और राकांपा के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया था। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा था कि नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने से पिता को दुख होता है। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

     

Share
Next Story

दिल्ली / गुजरात गरवी भवन के उद्घाटन पर मोदी ने कहा- सरकारी संस्थाओं में समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने की आदत पड़ी

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News