आंध्र प्रदेश / देश की 6.6 किमी लंबी पहली ऐसी सुरंग, इसमें बिजली से चलने वाले ट्रेनों के इंजन दौड़ सकेंगे

  • सुरंग चेरलोपल्ली से रैपुरु के बीच बनीं है, इसे 41 महीनों में तैयार किया गया है
  • इसे बनाने में न्यू ऑस्ट्रेलियन यानी हॉर्स-शू तकनीक का इस्तेमाल किया गया है
  • सुरंग की लाइफ मौजूदा सुरंगों से दोगुनी लगभग 200 साल है

Dainik Bhaskar

Sep 13, 2019, 08:41 AM IST

तिरुपति. आंध्र प्रदेश के तिरुपति में देश की सबसे लंबी ऐसी सुरंग बनाई गई है, जिसमें बिजली से चलने वाले इंजन दौड़ सकेंगे। यह सुरंग चेरलोपल्ली से रैपुरु के बीच मे तैयार की गई है। यह 6.6 किमी लंबी है। इसे बनाने में न्यू ऑस्ट्रेलियन यानी हॉर्स-शू तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसे 41 महीने में बनाकर तैयार किया गया है।

दावा है कि इसकी लाइफ मौजूदा सुरंगों से दोगुनी यानी 200 साल होगी। साथ ही पुरानी तकनीक से 10 से 15 फीसदी लागत में भी कमी आई है।

75 किलोमीटर दूरी कम हुई
यह सुरंग नई लाइन ओबुलाबरिपल्ली से कृष्णपट्टम पोर्ट के बीच आने जाने वाली सवारियों को राहत देगी। इसके बनने से 75 किमी दूरी कम हो गई है। सुरंग में 10-10 मीटर की दूरी पर एलईडी लाइटें लगाई गई हैं, जिससे ट्रेनों में सुरंग के अंदर अंधेरे का अहसास नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि अभी तक बिना विद्युतीकरण की ही सुरंग बनी थी।

पहाड़ों में इस्तेमाल होती है हॉर्स शू मॉडल
हॉर्स शू मॉडल की तकनीक मजबूत पहाड़ों में इस्तेमाल की जाती है। पुरानी और इस तकनीक में यह फर्क है कि इसमें कम पहाड़ों को काटने की जरूरत होती है। इस कारण इसमें खर्च भी कम होता है। इसका आकार घोड़े की नाल जैसा होता है।

Share
Next Story

मध्य प्रदेश / भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तीन लापता

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News

Recommended News