- भोपाल के खटलापुरा घाट परशुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ
- प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, दो नावें आपस में जुड़ी थीं,एक नाव पलटी तो लोग दूसरी नाव पर चढ़गए
Dainik Bhaskar
Sep 13, 2019, 10:06 AM ISTभोपाल. मध्य प्रदेश के भोपाल में छोटा तालाब केखटलापुरा घाट परशुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 की मौत हो गई। नाव में 19 लोग सवार थे। पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गयाऔरतीन की तलाश की जा रही है। मारे गए लोग पिपलानी के 100 क्वार्टर के रहने वाले थे।मौके पर एसडीआरएफ की टीम, गोताखोरऔर पुलिस की टीम मौजूद है।मुख्यमंत्री कमलनाथ नेजांच के आदेश देदिए हैं।
जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। हादसे में 11 लोगों का मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। ये कैसे हुआ, इसकी जांच की जाएगी। नगर निगम इसके लिए अलग से घोषणा करेगी। जिस जगह घटना हुई, वहां मध्य प्रदेश होमगार्ड और राज्य आपदा बचाव दल (एसडीआरएफ) का मुख्यालय है।
दो नावों में 23 लोग सवार थे
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, दो नावें आपस में जुड़ी थीं, इन पर 22-23 लोग सवार थे। सभी लोग 27-28 साल उम्र के थे। कोई भी लाइफ जैकेट नहीं पहने हुआ था। एक नाव पलटी तो लोग दूसरी पर कूद गए। लिहाजा नाव का संतुलन बिगड़ गया।
पूर्व सीएम शिवराज ने जताया दुख