इकोनॉमी / मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ अगस्त में घटकर 15 महीने के निचले स्तर पर आई

  • पीएमआई इंडेक्स 52.5 से घटकर 51.4 रह गया, बिक्री-उत्पादन में धीमापन
  • सर्वे के मुताबिक बाजार के हालात चुनौतीपूर्ण, विदेशी ऑर्डर की ग्रोथ भी सुस्त

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 02:18 PM IST

नई दिल्ली. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ अगस्त में घटकर 15 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई। आईएचएस मार्किट इंडिया का मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अगस्त में घटकर 51.4 पर आ गया। यह मई 2018 के बाद सबसे कम है। इस साल जुलाई में 52.5 था। बिक्री, उत्पादन और रोजगार में धीमेपन की वजह से पीएमआई में गिरावट आई।

पीएमआई का 50 से ऊपर रहना विस्तार को दर्शाता है

  1. हालांकि, पीएमआई लगातार 25वें महीने 50 से ऊपर रहा है। इस इंडेक्स का 50 से ऊपर रहना विस्तार को दर्शाता है, जबकि 50 से कम मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गतिविधियां घटने का संकेत है।

  2. आईएचएस मार्किट इंडिया के मासिक सर्वे के मुताबिक बाजार के चुनौतीपूर्ण हालातों और प्रतिस्पर्धी दबावों की वजह से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ में रुकावट आई। विदेशों से ऑर्डर मिलने की ग्रोथ भी सुस्त रही।

  3. अप्रैल-जून में जीडीपी ग्रोथ भी घटकर 5% रह गई। यह 6 साल में सबसे कम है। जीडीपी के आंकड़े पिछले हफ्ते आए थे। अर्थव्यवस्था के हालातों को देखते हुए सरकार ने पिछले दिनों कई घोषणाएं कीं। शुक्रवार को 10 बैंकों के विलय का ऐलान किया गया। इससे पहले एफडीआई के नियम आसान बनाने और बैंकों को 70 हजार करोड़ रुपए की पूंजी देने की घोषणाएं भी की गई थीं।

     

     

Share
Next Story

पठानकोट / पाक विमान गिराने के 6 महीने बाद अभिनंदन ने वायुसेना प्रमुख के साथ मिग-21 में उड़ान भरी

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News