कश्मीर / पंजाब से कश्मीर जा रहे जैश के 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ट्रक से एके-47 राइफलें और विस्फोटक बरामद

गिरफ्तार किए गए आतंकी।

  • जम्मू-कश्मीरपुलिस कोसुरक्षाबलों से संदिग्ध आतंकियों के बारे में सूचना मिली थी
  • तीनों गिरफ्तार संदिग्धों के हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े होने का शक- पुलिस

Dainik Bhaskar

Sep 12, 2019, 03:40 PM IST

पठानकोट. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पंजाब से आ रहे तीन संदिग्ध आतंकियों को गुरुवार को कठुआ में गिरफ्तार कर लिया। आतंकी एक ट्रक में सवार थे।कठुआ एसएसपी श्रीधर पाटिल ने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद (जैश)के हैं। उनके पास से 4 एके-56 और 2 एके-47, 6 मैगजीन और 180 लाइव राउंड और 11,000 रु. नकद जब्त किया गया है।

जम्मू के आईजी मकेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धकश्मीर के रहने वाले हैं। पुलिस को सुरक्षाबलों से उनके अमृतसर से आने कीसूचना मिली थी। कठुआ में नाकेबंदी के दौरान ट्रक में रखे सेव के कार्टन से विस्फोटक हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ।

बुधवार को आतंकी आसिफ मारा गया था

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आंतकियोंके बीच मुठभेड़ में बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा काएक आतंकी मारा गया था।जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा था कि मारा गया आतंकी आसिफ एक महीने से घाटी में सक्रिय था। वह माहौल खराब करने औरदुकानें बंद रखने के लिए लोगों को पोस्टर लगाकर धमका रहा था।

Share
Next Story

आईएनएक्स मामला / चिदंबरम की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट का सीबीआई को नोटिस, अगली सुनवाई 23 को

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News