बंगाल / सोनिया गांधी की बैठक में नहीं जाएंगी ममता बनर्जी, कहा- हिंसा पर दोहरा मापदंड बर्दाश्त नहीं

ममता बनर्जी ने कहा- हिंसा पर विपक्षी पार्टियां दोहरा मापदंड अपना रही हैं।

  • मुख्यमंत्री बनर्जी ने ट्रेड यूनियनों के देशव्यापी बंद के दौरान हुई हिंसा के लिए लेफ्ट और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया
  • ममता ने कहा- मैं अकेले ही सीएएऔर एनआरसी का विरोध करूंगी, पश्चिम बंगाल में इन्हेंलागू नहींहोने दूंगी

Dainik Bhaskar

Jan 09, 2020, 03:09 PM IST

कोलकाता.मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार कोकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बैठक का बहिष्कार करने की घोषणा की है। ममता ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में कहा- मैं लेफ्ट और कांग्रेस की हिंसा का समर्थन नहीं करती, इसीलिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा13 जनवरी को दिल्ली में बुलाई गई बैठक में नहीं जाऊंगी।

ममता ने ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर हुईहिंसा के लिए कांग्रेस और वाम पार्टियों (लेफ्ट) कोजिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा- बंद के दौरान जैसी हरकतें हुईं, इसी वजह से मैंने कांग्रेस की बैठक में नहीं जाने का फैसला किया है।

सीएए और एनआरसी का विरोध जारी रखूंगी: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा- हिंसा पर लेफ्ट और कांग्रेस के दोहरे मापदंड कोबर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं नागरिकता कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) के खिलाफ अकेले ही लडू़ंगी। मैं सीएए और एनआरसी का विरोध जारी रखूंगी। मैं इसेपश्चिम बंगाल में नहीं लागू होने दूंगी। मुझे दूसरा कोई यह नहीं सीखा सकता कि इसका विरोध कैसे करना है।

एनआरसी पर चर्चाके लिए सोनिया ने बैठक बुलाई

दरअसल, सोनिया गांधी ने नागरिकता कानून और देशभर कीयूनिवर्सिटी में हो रहे विरोध प्रदर्शनको लेकर बैठक बुलाई है। इसमें ममता की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों को आमंत्रित किया गया है। सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी इस बैठक में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में येचुरी ने इसके लिए कई पार्टी अध्यक्षों से मुलाकात की है।

Share
Next Story

सुरक्षा / सियाचिन पहुंचे सेना प्रमुख ने कहा- विषम हालात में काम करने वाले जवानों की हर जरूरत पूरी करने की कोशिश

Next

Recommended News