सम्मान / स्वच्छ भारत अभियान के लिए मोदी को अवॉर्ड देगी बिल गेट्स फाउंडेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिल गेट्स दिल्ली में एक बैठक के दौरान। -फाइल

  • मोदी 25 सितंबर को अमेरिका जाने वाले हैं, इसी दौरान यह अवॉर्ड दिया जाएगा
  • मोदी को अगस्त में यूएई में ‘ऑर्डर ऑफ जाएद’ और बहरीन में ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ से सम्मानित किया गयाथा

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 07:11 PM IST

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वच्छ भारत अभियान के लिएबिल औरमेलिंडा गेट्स फाउंडेशन सम्मानित करेगी।मोदी 25 सितंबर को अमेरिकादौरे पर जाने वाले हैं, इसी दौरान उन्हें अवॉर्ड दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को ट्वीट करइसकी जानकारी दी।

जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘एक और अवॉर्ड, प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व करने का एक और मौका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत और उनके प्रगतिशील कदम को पूरी दुनिया में सराहा गया। मोदी अपने अगले अमेरिकी दौरे पर बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से स्वच्छ भारत अभियान के लिए अवॉर्ड लेंगे।’’

यूएई और बहरीन में भी सम्मान मिला था
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाह्यं ने 24 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जाएद’ से सम्मानित किया था। इसी दिन मोदी बहरीन पहुंचे थे। जहां क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद बिन इसा अल खलीफा ने मोदी को ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ से सम्मानित किया था।

2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत हुई

प्रधानमंत्री मोदी ने2014 में गांधी जयंती के दिन स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि एक भारतीय नागरिक होने की खातिर यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि हम 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाए जाने तक उनके स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करें।

Share
Next Story

चिन्मयानंद केस / सुप्रीम कोर्ट का उप्र सरकार को निर्देश- छात्रा और परिजनों को सुरक्षा दी जाए, एसआईटी आरोपों की जांच करे

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News