रेलवे / दिल्ली से लखनऊ के बीच शुरू होगी पहली प्राइवेट तेजस ट्रेन, शताब्दी से 20 फीसदी ज्यादा हो सकता है किराया

  • नवरात्र में चलने वालीइस ट्रेन में दो बार नाश्ता मिलेगा,दूसरीतेजस अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलेगी
  • आईआरसीटीसी करेगा संचालन, ड्राइवर और इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस का जिम्मा रेलवे के पास

Dainik Bhaskar

Sep 03, 2019, 01:44 AM IST

नई दिल्ली(शरद पाण्डेय).देश की पहली प्रावइेट ट्रेन तेजस नवरात्र के शुभ मुहूर्त में दिल्ली से लखनऊ के बीच शुरू हाेगी। टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन के संचालन तक की पूरी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी संभालेगा। किराया अगले सप्ताह तय हाेगा। संभावना है कि किराया शताब्दी की तुलना में 20% तकमहंगा रहेगा।


इसमें फ्लेक्सी फेयर लागू हाेगा और काेई छूट नहीं मिलेगी। सप्ताह में एक दिन मंगलवार को ट्रेन नहीं चलेगी। यह सुबह लखनऊ से चलकर दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी और दाेपहर बाद 3-4 बजे दिल्ली से चलकर 6 घंटे बाद लखनऊ पहुंचेगी। माेदी सरकार के 100 दिन के एजेंडे में प्राइवेट आपरेटर्स काे ट्रेन सौंपना भी शामिल है। ट्रेन की ओर यात्रियाें काे आकर्षित करने के लिए आईआरसीटीसी अतिरिक्त सुविधाएं भी मुहैया करवाएगा। इस ट्रेन में दो बार नाश्ता मिलेगा। यात्री स्टेशन में बने लाउंज का मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका किराया 200 रुपए प्रति घंटा है।

रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी नियुक्त होंगे तेजस में
इस ट्रेन में ड्राइवर और इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस का जिम्मा रेलवे के पास ही रहेगा। गार्ड्स और टीटीई काे आईआरसीटीसी रखेगा। एक अधिकारी के अनुसार रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी इसके लिए रखे जाएंगे। आईआरसीटीसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुविधाओंकाे लेकर यात्रियाें से मिलने वाले सुझाव भी लागू किए जाएंगे। हादसे की स्थिति में आईआरसीटीसी वही सुविधएं देगा, जो रेलवे देता है। दूसरी प्राइवेट तेजस अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलेगी।

Share
Next Story

दिल्ली / सीलमपुर में चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Next

Dainik Bhaskar Brings you the latest Hindi News

Recommended News