- यस बैंक के शेयर में 4.3% गिरावट, बजाज ऑटो में 2% नुकसान
- भारती एयरटेल में 4.6% उछाल, टाटा स्टील में 4.4% बढ़त
Dainik Bhaskar
Nov 18, 2019, 04:39 PM ISTमुंबई. शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन नुकसान में रहा। सेंसेक्स 72.50 अंक की गिरावट के साथ 40,284.19 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 40,542.40 तक चढ़ा और 40,221.97 का निचला स्तर छुआ था। निफ्टी की क्लोजिंग 10.95 प्वाइंट नीचे 11,884.50 पर हुई। इंट्रा-डे में 11,946.20 का उच्च और 11,867.60 का निचला स्तर छुआ था। विश्लेषकों के मुताबिक मजबूत विदेशी संकेतों की वजह से भारतीय बाजार शुरुआती कारोबार में चढ़ा, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती की आशंका से जुड़ी रिपोर्ट्स की वजह से बिकवाली हावी हो गई।
सेंसेक्स के 30 में से 15 और निफ्टी के 50 में से 29 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 8 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.79% तेजी आई। दूसरी ओर ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.39% नुकसान में रहा।
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर | बढ़त |
भारती एयरटेल | 4.62% |
टाटा स्टील | 4.41% |
यूपीएल | 3.71% |
हिंडाल्को | 3.33% |
बीपीसीएल | 2.75% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर | गिरावट |
यस बैंक | 4.29% |
बजाज ऑटो | 1.96% |
ब्रिटानिया | 1.67% |
महिंद्रा एंड महिंद्रा | 1.66% |
हीरो मोटोकॉर्प | 1.55% |