धर्म...इच्छादेवी माता मंदिर में मेले की तैयारियां पूरी हुई
3 वर्ष पहले
Loading advertisement...
धर्म...इच्छादेवी माता मंदिर में मेले की तैयारियां पूरी हुई
शाहपुर | ग्राम इच्छापुर स्थित इच्छादेवी माता मंदिर परिसर में 29 मार्च से तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। जाे 31 मार्च तक चलेगा। मेले की पूरी तैयारियां मंदिर ट्रस्ट द्वारा कर ली गई है। इच्छादेवी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष भागवत महाजन एवं सचिव महेश पातंडीकर ने बताया इच्छा देवी मंदिर परिसर मे लगभग 10 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को 9कन्याओं को भोजन कराकर कन्या पूजन किया जाता है। पातोडीकर ने बताया प्रतिवर्ष चैत्र माह मे त्रयोदशी ,चर्तुदर्शी एवं पूर्णिमा को इच्छा देवी माता मेला आयोजित किया जाता है। इसकी पूरी तैयारियां कर ली गई है। मेले में हर वर्ष प्रदेश सहित देशभर से भक्त माता के दर्शनों के लिए आते हैं।
धर्म...अंबे मां की मूर्ति स्थापित की
नेपानगर | टीटगांव कला में नवरात्रि के अवसर पर अंबे माता मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसी साल मंदिर बनाया गया है। गांव के भाउलाल महाजन ने बताया एक साल पहले मंदिर एवं सभामंडप का निर्माण सांसद निधि से शुरु किया गया था जो हाल में पूरा हुआ है। इसके पश्चात नवरात्रि में पूजा अर्चना कर विधि विधान के साथ मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। कन्या भोज हुआ। नौ दिनों तक यहां विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। स्थापना के दौरान भंडारा हुआ। बडी़ संख्या में श्रद्धालुओं ने अंबे माता के दर्शन कर प्रसादी पाई। ग्रामीणों बताया लंबे समय से गांव में मंदिर की मांग की जा रही थी। सांसद निधि से मंदिर बनने के बाद ग्रामीणों ने संग मरमर की तीन फीट की प्रतिमा के लिए चंदा एकत्रित किया। इसके लिए ग्रामीणों ने करीब 1 लाख 15 की प्रतिमा लाकर स्थापित की।
संस्था...अनु. जाति के सोशल मीडिया प्रभारी बने ठाकरे
बुरहानपुर | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, महिला व बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस व नेपानगर विधायक मंजू दादू की अनुशंसा पर भाजपा अनुसूचित जाती का जिला सोशल मीडिया प्रभारी दर्पण ठाकरे को बनाया गया है। उनकी इस नियुक्त पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
धर्म....गाजे-बाजे के साथ हुआ गणगौर विसर्जन
नेपानगर | बुधवार को क्षेत्र में माता गणगौर पर्व उत्साह के साथ मनाया। गाजे.बाजे के साथ उनका जुलूस निकाला कर विसर्जन किया गया। महिलाओं युवतियों एवं युवकों ने जमकर ठुमके लगाए। नगर में दोपहर बाद से गणगौर विसर्जन का दौर शुरू हुआ। नगर के एमपीईबी कॉलोनी में शाम 4 बजे ढोल ताशों के साथ गणगौर को विदाई दी गई। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। कई स्थानों पर गणगौर की पूजा अर्चना कर प्रसादी बाटी गई। कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न जगहों पर ने भंडारे का आयोजन भी किया। जानकारी के अनुसार गुडी पाड़वा से गणगौर की स्थापना की जाती है। महिलाएं व युवतियां घर पर ही मिट्टी से गणगौर की मूर्ति बनाती है। घर में सुबह शाम इसकी पूजा अर्चना की जाती है। इसमें युवतियां अच्छे पति की कामना करती है। अंतिम दिन सजधज कर खीर पूरी आदि पकवान बनाकर भोग के रूप में प्रसादी चढ़ाई जाती है। इसके पश्चात विसर्जन किया जाता है।
धर्म....धर्म की हानि नहीं होने देना चाहिए
तुकईथड | ग्राम पंचायत तुकईथड़ में आयोजित श्री राम कथा के तीसरे दिन बुधवार को कथावाचक महर्षि श्री अशाेक विश्वामित्रा ने कहा जब जब धर्म की हानि होती है असुर, पापियों की संख्या बढ़ने लगती है। इसलिए धर्म की हानि नहीं होने देना चाहिए। जब अत्याचार अधर्म बढ़ने लगता है तो प्रभु श्री रामचंद्र भगवान विविध रूप धारण कर जन्म लेते हैं। हरि भक्तों पर कृपा कर असुरों का सर्वनाश करते हैं।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्स, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स